
- डिलीवरी एसोसिएट्स और उनके परिवार के तीन सदस्यों तक को वैलनेस बेनेफिट्स दिए, जिनमें टेलीकंसल्टेशन, फ्री ओपीडी विज़िट और इंटरनेशनल सैकंड ओपिनियन शामिल है।
- पूरे देश में हैल्थ कैंप शुरू किए, जिनमें आँखों, दाँतों और सामान्य हैल्थ का फ्री चेकअप किया जाएगा।
नई दिल्ली। आज एमेज़ॉन इंडिया ने भारत में अपने ऑपरेशन नेटवर्क में काम करने वाले लगभग 90,000 डिलीवरी एसोसिएट्स को हैल्थ एवं इंश्योरेंस बेनेफिट्स प्रदान करने की घोषणा की। इन बेनेफिट्स में रूटीन मेडिकल खर्चों के लिए ओपीडी कवरेज, इन-पेशेंट केयर के लिए हॉस्पिटलाईज़ेशन सपोर्ट और अस्थायी या स्थायी विकलांगता होने पर मुआवजा शामिल है, ताकि तत्कालिक मेडिकल जरूरतों और चोट के कारण होने वाले आय के नुकसान का कवरेज उन्हें मिल सके। ये बेनेफिट्स सभी लास्ट-माईल प्रोग्राम्स के एसोसिएट्स के लिए शुरू किए जाएंगे। मेडीक्लेम कवरेज को 1.5 लाख रुपये तक बढ़ाया जाएगा, वहीं 10,000 रुपये तक के ओपीडी खर्च कवर किए जाएंगे। ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट कवरेज को 10 लाख रुपये तक बढ़ाया गया है।
वैलनेस बेनेफिट्स के अंतर्गत प्रतिवर्ष एसोसिएट्स और उनके परिवार के तीन सदस्यों तक को कवरेज मिलेगा, जिसमें हर साल विभिन्न भाषाओं में डॉक्टर का अनलिमिटेड वर्चुअल परामर्श तथा प्रति परिवार दो निशुल्क इन-पर्सन ओपीडी विज़िट शामिल होंगी। अतिरिक्त सपोर्ट भी दी जाएगी, जिसमें डायग्नोस्टिक, फार्मेसी, डेंटल और आँखों की केयर पर छूट के साथ ऐसे टूल्स शामिल होंगे, जो प्रिवेंटिव हैल्थ और फिटनेस को बढ़ावा देते हैं।
एमेज़ॉन ने थर्ड पार्टी इंश्योरर के साथ पूरे देश में हैल्थ कैंपों का आयोजन भी किया है, ताकि एमेज़ॉन के नेटवर्क में काम करने वाले हजारों डिलीवरी एसोसिएट्स को फ्री हैल्थ चेकअप प्रदान किया जा सके। इन मेडिकल कैंपों में उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, जैसे आँखों की जाँच, दांतों की जाँच, बीएमआई आकलन और डॉक्टर का परामर्श प्राप्त होते हैं। डिलीवरी एसोसिएट इन सेवाओं का लाभ भारत में एमेज़ॉन के लास्ट माईल डिलीवरी स्टेशन में स्थापित किसी भी कैंप में आकर सरकार द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं।

ये सभी अभियान एमेज़ॉन द्वारा हाल ही में घोषित 2,800 करोड़ रुपये (300 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक के निवेश का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य देश में सबसे सुरक्षित, सबसे तेज और सबसे भरोसेमंद लॉजिस्टिक नेटवर्क्स में से एक का लगातार विस्तार करते हुए अपने एसोसिएट्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य, और फाईनेंशियल सेहत में सुधार लाना है।
एमेज़ॉन इंडिया में डायरेक्टर-ऑपरेशंस, सलीम मेमन ने कहा, हम भारत में अपने ऑपरेशन नेटवर्क, इन्फ्रास्ट्रक्चर और फ्रंटलाईन स्टाफ में लगातार निवेश कर रहे हैं। हमारे लिए हमारे डिलीवरी एसोसिएट्स की सेहत व सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हम उनके लिए ओपीडी, हॉस्पिटलाईज़ेशन और एक्सीडेंट बेनेफिट्स का कवरेज बढ़ाएंगे ताकि उन्हें ज्यादा विस्तृत सपोर्ट मिल सके। हम पूरे देश में हैल्थ कैंपों का आयोजन भी कर रहे हैं, ताकि उन्हें फ्री चेकअप और प्रिवेंटिव केयर उपलब्ध हो सकें। हमारे ये अभियान हाल ही में देश में अपने ऑपरेशन नेटवर्क में एसोसिएट्स की सेहत व सुरक्षा बढ़ाने के लिए हमारे द्वारा घोषित 2,800 करोड़ रुपये के निवेश का हिस्सा हैं।
एमेज़ॉन स्वास्थ्य व सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने ऑपरेशंस नेटवर्क में एसोसिएट्स के लिए लक्ष्य पर केंद्रित अभियानों में लगातार निवेश कर रहा है। इस साल मार्च में शुरू किए गए हैल्थ कैंप छः शहरों के डिलीवरी स्टेशनों पर आयोजित हो चुके हैं। अब ये हैल्थ कैंप अन्य मेट्रो एवं टियर 2 शहरों में लगाए जाएंगे। इन कैंपों में डिलीवरी एसोसिएट्स की हैल्थ स्क्रीनिंग की जाती है और उनकी हैल्थ को होने वाले जोखिमों को पहचाना जाता है, ताकि खासकर गर्मियों के मौसम में वो स्वस्थ रहकर काम कर सकें। साथ ही, डिलीवरी एसोसिएट्स की हैल्थकेयर एवं फाईनेंशियल सुरक्षा के लिए हैल्थ एवं इंश्योरेंस बेनेफिट्स भी शुरू किए गए हैं।
एमेज़ॉन इंडिया किस प्रकार अपने ऑपरेशंस नेटवर्क में डिलीवरी एसोसिएट्स की सेहत बनाए रखने में सपोर्ट करता है –
सेफ्टी और वेलनेस में निवेश – एमेज़ॉन इंडिया ने हाल ही में अपने एसोसिएट्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य और फाईनेंशियल सेहत मजबूत बनाने के लिए 2,800 करोड़ रुपये (300 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश करने की घोषणा की थी। साथ ही, कंपनी देश में सबसे सुरक्षित, सबसे तेज और सबसे भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का भी लगातार विस्तार कर रही है। यह कंपनी द्वारा भारत में साल 2030 तक किए जाने वाले 35 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के निवेश का हिस्सा है। इस निवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनमें ए.आई-आधारित डिजिटाईज़ेशन, एक्सपोर्ट में वृद्धि और जॉब क्रिएशन शामिल हैं। एमेज़ॉन द्वारा अपने मुख्य और क्विक कॉमर्स फुटप्रिंट का भी विस्तार किया जाता रहेगा, ताकि भारत में ग्राहकों तक सेवाएं, कुछ मिनटों, कुछ घंटों और कुछ दिनों में पहुँचाई जा सकें।
प्रोजेक्ट आश्रय – यह उद्योग में अपनी तरह का पहला अभियान है। आश्रय केंद्र ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों में डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए समर्पित रेस्ट पॉईंट हैं। यहाँ पर किसी भी कंपनी के डिलीवरी एसोसिएट आकर आराम कर सकते हैं। यह सुविधा सभी के लिए फ्री है। इन रेस्ट पॉईंट्स में डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए एयर कंडीशंड सीटिंग, पीने का पानी, इलेक्ट्रोलाईट, वॉशरूम, चार्जिंग स्टेशन और फर्स्ट-एड किट की सुविधा उपलब्ध होती है। पिछले हफ्ते एमेज़ॉन ने घोषणा की थी कि साल 2026 में कंपनी के आश्रय केंद्रों के नेटवर्क को बढ़ाकर 250 तक ले जाया जाएगा, जिससे मौजूदा 100 आश्रय केंद्रों का नेटवर्क मजबूत होगा। इस विस्तार के अंतर्गत कंपनी मई के अंत तक 50 नए आश्रय केंद्र शुरू करने वाली है।
एंबुलेंस सेवाएं, इमरजेंसी सपोर्ट और एसोसिएट की सुरक्षा
एमेज़ॉन इंडिया द्वारा डिलीवरी एसोसिएट्स को 24×7 इमरजेंसी सपोर्ट प्रदान की जाती है, जिसमें निशुल्क एंबुलेंस सेवाएं (डायल 4242 के साथ साझेदारी में) शामिल हैं। ये एंबुलेंस 730 से अधिक शहरों में बेसिक और एडवांस्ड लाईफ सपोर्ट के साथ मौजूद हैं, साथ ही समर्पित हैल्पलाईन और इमरजेंसी असिस्टैंस भी उपलब्ध है। कंपनी प्रिवेंटिव वैलनेस कैंपेन, मैंडेटरी प्रि-ट्रिप वैहिकल चेक और हाथों हाथ मौसम का अलर्ट देने के अभियान भी चलाती है, जिससे मॉनसून के दौरान डिफेंसिव ड्राईविंग ट्रेनिंग मिलती है, और बहुत ज्यादा गर्मी में आराम के लिए अतिरिक्त ब्रेक प्रदान किए जाते हैं।
डिलीवरी एसोसिएट्स और ड्राईवर्स के लिए सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर एमेज़ॉन ने इस साल पूरे देश में सड़क सुरक्षा जागरुकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। यह कार्यक्रम लास्ट माईल और मिडिल माईल ऑपरेशंस में लाखों डिलीवरी एसोसिएट्स, पार्टनर्स और ट्रक ड्राईवर्स तक पहुँचा। इस अभियान में मैंडेटरी ऑन-ग्राउंड प्रशिक्षण और इंटरैक्टिव लर्निंग सेशन के माध्यम से सुरक्षित ड्राईविंग और राईडिंग को बढ़ावा दिया गया। यह प्रोग्राम रोज सड़क पर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं, जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने, स्पीड सीमा का पालन करने, ध्यान के भटकाव से बचने, इमरजेंसी के लिए तैयार रहने और वाहन को सुरक्षित तरीके से चलाने पर केंद्रित था।
प्रतिधि स्कॉलरशिप – प्रतिधि एमेज़ॉन इंडिया का फ्लैगशिप स्कॉलरशिप प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य डिलीवरी एसोसिएट्स और पार्टनर्स के बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर बढ़ाना है। प्रतिधि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट शिक्षा के लिए फाईनेंशियल सपोर्ट प्रदान की जाती है, जिससे डिलीवरी एसोसिएट्स के बच्चों के लिए आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और उन्हें अवसर प्राप्त हो पाते हैं। प्रतिधि के माध्यम से एमेज़ॉन अपने फ्रंटलाईन डिलीवरी एसोसिएट्स की कड़ी मेहनत को सम्मानित करता है और भारत में प्रतिभा की अगली पीढ़ी में निवेश करता है। इससे समुदाय को ऊपर उठाने और उन्हें आजीविका प्रदान करने की कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
समावेशी नीतियाँ – एमेज़ॉन अपने फुलफिलमेंट सेंटर में माहवारी के दौरान छुट्टी, ऑनसाईट मेडिकल एवं रेस्ट सुविधाएं, सैनिटरी पैड डिस्पेंसिंग मशीन आदि की सुविधाएं प्रदान करता है, ताकि काम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और केयर को बढ़ावा मिले। कामकाजी माँओं के लिए डे-केयर सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि वो विश्वास और तालमेल के साथ अपना काम जारी रख सकें। एमेज़ॉन द्वारा अपस्किलिंग में भी निवेश किया जाता है ताकि एसोसिएट्स चाहे किसी भी भूमिका में काम क्यों न करते हों, पर वो अपनी रुचि के अनुरूप आंतरिक भूमिकाओं में काम करने में समर्थ बन सकें।



