DelhiNational

दुर्गा पूजा से पहले मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ लाया शानदार फेस्टिव फैशन

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल डेस्टिनेशंस में से एक, मिंत्रा अपने बीएफएफ में खास दुर्गा पूजा के भाव को जोड़ रहा है। इस कैंपेन का नेतृत्व रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कर रहे हैं। यह इस विचार पर आधारित है कि कोई भी अवसर फेस्टिव शॉपिंग का कारण बन सकता है। इस फिल्म में जश्न के परिचित क्षण सांस्कृतिक प्रतीक, और फैशन एवं सौंदर्य की खोज को एक साथ लाया गया है क्योंकि खरीदार क्षेत्र के सबसे बड़े उत्सवों में से एक की तैयारी कर रहे हैं।
जहाँ बीएफएफ शुरू होने वाला है, वहीं, पूजो की सेल पहले से चल रही है, जिसमें पूर्वी भारत के शॉपर्स को सबसे बेहतर ब्रांड और ट्रेंड शानदार मूल्य में उपलब्ध हैं।
पूर्व की विशेष फैशन रुचियों के अनुरूप निर्मित इस इवेंट में क्षेत्रीय ब्रांडों और सेलर्स को ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस साल का फेस्टिव कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 75% बड़ा है। फेस्टिव शॉपिंग बोनांजा में ग्राहकों को मेंस वियर, वीमेंस वियर, किड्सवियर, ब्यूटी, फुटवियर, एक्सेसरीज और होम में 8.6 लाख से अधिक स्टाइल मिलेंगे। इस बार उनकी फेस्टिव वार्डरोब के लिए अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन उपलब्ध है।
इस बार का आकर्षण क्षेत्र से 200 से अधिक मार्की ब्रांड हैं, जिनमें बलराम साहा, आदि अक्षय एंड कं., इंडियन सिल्क हाउस और आदि मोहिनी मोहन कांजीलाल तथा जामदानी, लाल पार एंड बालूचारी जैसी परंपराएं शामिल हैं। खास प्रोडक्ट्स में अलापना आर्काइव्स, धुनुची टेल्स और बोंग चिक जैसे खास कलेक्शन, रीजनल क्राफ्ट एवं आधुनिक फैशन को साथ लाते हैं। मिंत्रा पर पश्चिम बंगाल के 1,700 ब्रांड्स पहले से मौजूद हैं। अब यह प्लेटफॉर्म फुलिया, शांतिपुर, धनियाखाली और बिष्णुपुर जैसे टेक्सटाइल क्लस्टर्स के लिए डिजिटल पहुंच भी बढ़ा रहा है, जिससे तांत साड़ियों, बिश्नुपुरी सिल्क और ढाकाई जामदानी जैसे रीजनल क्राफ्ट नेशनल डिजिटल कॉमर्स से जुड़ सकेंगे।
यह कैंपेन बीएफएफ के विचार को जाने-पहचाने फेस्टिव माहौल में पेश कर रहा है, जिसमें पांडाल की चहल-पहल से लेकर फेस्टिव ड्रेसिंग, ब्यूटी की तैयारी और फेस्टिव वियर शामिल हैं। हर फिल्म की शुरुआत रोजमर्रा के एक ट्रिगर से होती है, जो अनेक संभावनाओं की चेन शुरू करता है और शॉपिंग करने का एक कारण बन जाता है।
मिंत्रा की सीनियर डायरेक्टर, ब्रांड मार्केटिंग, नेहा गुलाटी ने कहा, ‘‘दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में शॉपर्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण शॉपिंग मूमेंट्स में से एक है, जब वो जश्न के माध्यम से फैशन और ब्यूटी के साथ खुद को पेश करते हैं। इस साल, हम बीएफएफ में बेहतरीन फेस्टिव कलेक्शन के साथ जानी-पहचानी सांस्कृतिक स्टोरीटैलिंग लेकर आए हैं, जिसमें फेस्टिव शॉपिंग ग्राहकों को और ज्यादा अपनापन महसूस कराएगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस कहानी में गर्मजोशी और ह्यूमर लेकर आए हैं। वहीं, मिंत्रा शॉपर्स को हर फेस्टिव ओकेजन के लिए विस्तृत संग्रह पेश कर रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button