DehradunUttarakhand

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

देहरादून। श्री श्री वेलबीइंग ने उत्तराखंड में अपने पहले सेंटर की शुरुआत देहरादून में कर दी है। यह सेंटर राज्य में पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार और आधुनिक रिलैक्सेशन थेरेपी को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने वाला अपनी तरह का पहला केंद्र है। देहरादून में शुरू हुआ यह सेंटर श्री श्री वेलबीइंग का भारत में 20वां केंद्र है और उत्तराखंड में ब्रांड की पहली उपस्थिति है।

सेंटर का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देहरादून के मेयर, उत्तराखंड डिफेंस पीआरओ, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, फिक्की फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन तृप्ति बहल, बीएनआई ईडी पारुल अग्रवाल, रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल की अध्यक्ष अंजना साहनी सहित कई प्रतिष्ठित रियल एस्टेट एवं उद्योग जगत से जुड़े व्यवसायी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की शिक्षाओं से प्रेरित श्री श्री वेलबीइंग का उद्देश्य व्यक्ति की प्राकृतिक स्वास्थ्य क्षमता को जागृत करना है। यहां प्रत्येक उपचार की शुरुआत योग्य चिकित्सकों द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य मूल्यांकन से की जाती है और उसके बाद व्यक्ति की आवश्यकताओं के अनुसार उपचार तैयार किया जाता है।

देहरादून केंद्र में नाड़ी परीक्षण (नाड़ी परीक्षा), शास्त्रीय आयुर्वेदिक उपचार, पंचकर्म तथा ऑस्टियोपैथी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह सेवाएं शरीर को संतुलित करने, तनाव कम करने, बेहतर नींद और समग्र स्वास्थ्य को समर्थन देने के उद्देश्य से प्रदान की जाएंगी। ऑस्टियोपैथी यहां पूरक देखभाल के रूप में उपलब्ध होगी। इस अवसर पर सेंटर प्रबंधन की ओर से कहा गया कि, “उत्तराखंड में पहली बार हम शास्त्रीय आयुर्वेदिक उपचारों और आधुनिक रिलैक्सेशन थेरेपी का समन्वय एक ही स्थान पर लेकर आए हैं। हमारा उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों के लिए समग्र स्वास्थ्य (होलिस्टिक हेल्थ) की सोच के साथ कार्य करना और उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को समर्थन देना है। सेंटर में परामर्श सेवाएं 10 अगस्त से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक लोग अपनी परामर्श बुकिंग srisriwellbeing.com के माध्यम से कर सकते हैं।

श्री श्री वेलबीइंग की उपस्थिति भारत के 11 राज्यों के अलावा दुनिया के 6 अन्य देशों में भी है, जहां यह व्यक्तिगत, शांत और संतुलित जीवनशैली को समर्थन देने वाली आयुर्वेदिक देखभाल प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button