DehradunUttarakhand

देहरादून के पलटन बाजार में साड़ी के शोरूम में लगी आग

देहरादून। राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड हो गया। पलटन बाजार में साड़ी और लहंगा शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत की। पलटन बाजार के गांधी संस शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। जब देखा कि आग भयानक है तो फिर पांच और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इस तरह दमकल की 6 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पलटन बाजार के साड़ी और लहंगा शोरूम में लगी आग पर काबू पाया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत पलटन बाजार में स्थित साड़ी और लहंगा शोरूम के तीसरे तल में भीषण आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाजार के एक व्यक्ति द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड की 06 गाड़ियों ने आग पर करीब एक घंटे में काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
पुलिस आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही आग लगने से कितना नुकसान हुआ उसका भी शोरूम मालिक द्वारा आकलन किया जायेगा। गनीमत ये रही कि आग लगने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
आज सुबह पलटन बाजार में स्थित साड़ी और लहंगा के गांधी एंड संस के तीसरे तल के शोरूम में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग के धुंए का गुब्बार आसामान में फैल गया। आग के बाद आनन फानन में स्थानीय दुकानदार ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम ओर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शोरूम मालिक का कहना है कि दुकान के बाहर बिजली के प्लग के ऊपर कुछ चिंगारी उठी थी। जिसकी वजह से तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और शोरूम में आग लग गई। इसके बाद पड़ोस की दुकान में काम कर रहे एक लड़के ने फायर ब्रिगेड की टीम को फोन किया लेकिन आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिससे उनका नुकसान बड़ा हो गया।
सीएफओ अभिनव त्यागी का कहना है कि- आग लगने के बाद 5 से 7 मिनट में ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है और जो भी नुकसान हुआ है उसके बारे में दुकान मालिक आकलन कर रहा है। -अभिनव त्यागी, सीएफओ-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button