DehradunUttarakhand

जनपद पौड़ी, गुमखाल क्षेत्र में एसडीआरएफ द्वारा सर्च एवं रिकवरी कार्यवाही संपन्न

पौड़ी । डीसीआर पौड़ी के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कोटद्वार रोड पर गुमखाल के समीप एक युवक खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति का आकलन किया गया, जहाँ युवक खड़ी ढलान से नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ पाया गया। खाई का क्षेत्र संकरा एवं ढलानयुक्त होने के कारण टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए रिकवरी कार्यवाही प्रारंभ की गई। रोप तकनीक की सहायता से टीम के जवान नीचे उतरे तथा युवक तक पहुँच बनाई। टीम द्वारा युवक को सावधानीपूर्वक मुख्य मार्ग तक लाया गया, किन्तु परीक्षण करने पर वह मृत पाया गया। मृतक की पहचान रोशन सिंह बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम डाबर, लैंसडाउन के रूप में हुई। इसके उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button