DehradunUttarakhand

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया द्वारा लक्षित सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों के माध्यम से हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ की

हरिद्वार । पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)पहलों के माध्यम से ग्रामीण हरिद्वार में सामुदायिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने और कुपोषण की समस्या को कम करने पर केंद्रित ये कार्यक्रम वंचित समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।अपने चलित स्वास्थ्य इकाई कार्यक्रम के माध्यम से पैनासोनिक 13 गाँवों में घर घर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचा रहा है जिससे प्रतिवर्ष लगभग 15000 से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।इस पहल के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है जहाँ सामान्य उपचार परामर्श,आवश्यक दवाइयाँ तथा मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता प्रदान की जाती है।इसके अतिरिक्त विशेष स्वास्थ्य शिविरों में नेत्र,स्त्री रोग,त्वचा,मानसिक स्वास्थ्य तथा सामान्य चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। हाल के शिविरों में मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याओं की समय पर पहचान संभव हुई है जिसमें 1700 से अधिक लोगों को चश्मे प्रदान किए गए। वित्तीय वर्ष 2016-17 से अब तक इस पहल के माध्यम से कुल 1,77,469 मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा चुकी हैं।पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही 13 गाँवों में 19200 मरीजों को सेवाएँ प्रदान की गईं।इसके साथ ही चलित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र कार्यक्रम क्षेत्र में बाल कुपोषण को कम करने की दिशा में कार्य कर रहा है।50 से अधिक गाँवों में संचालित यह पहल वर्तमान में 500 से अधिक गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों तथा लगभग 474 माताओं को सहयोग प्रदान कर रही है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य जांच,पोषण सहयोग,परामर्श तथा परिवारों को संतुलित आहार,स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाता है।वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक कुल 3487 कुपोषित बच्चों को कार्यक्रम में शामिल किया गया है जिनमें से 3308 बच्चों ने पूरा चक्र पूरा किया और उनमें से 2068 बच्चे सामान्य श्रेणी में स्वस्थ हो चुके हैं।वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही 485 बच्चों को सक्रिय देखभाल प्रदान की गई जिनमें से 262 बच्चे पूर्णतः स्वस्थ हुए।
पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के सी एच आर ओ आकाश सांगोले ने कहा हमारा मानना है कि बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रत्येक समुदाय तक पहुँचना आवश्यक है। हरिद्वार में हमारी पहल के माध्यम से हम लोगों के निकट स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाने और एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।रोकथाम,जागरूकता और नियमित जमीनी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया हरिद्वार में समुदायों के स्वास्थ्य में सुधार लाने और एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान की कार्यकारी निदेशक कनिका शर्मा ने कहा पैनासोनिक के निरंतर सहयोग से हम हरिद्वार के सबसे वंचित समुदायों तक पहुँचने में सफल हुए हैं। इन पहलों ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाई है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य, जागरूकता और जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है।जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button