DehradunUttarakhand

माही भाटिया और यश पाठक बने हेड गर्ल एवं स्कूल कैप्टन

द आर्यन स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित

देहरादून: द आर्यन स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल बीरेंद्र सिंह गहलावत एवं रितु गहलावत रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र नेताओं को जिम्मेदार रोल मॉडल बनने और विद्यालय समुदाय के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
नव नियुक्त छात्र परिषद में माही भाटिया को हेड गर्ल तथा यश पाठक को स्कूल कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अलावा कृति वशिष्ठा और पृथ्वी राठी को स्कूल वाइस कैप्टन, आदित्य गर्ग और चांदनी कुमारी को स्कूल कोऑर्डिनेटर, रुशिल नारंग, प्रत्युष जायसवाल, आहाना बिष्ट और सुहानी अग्रहरी को इवेंट कोऑर्डिनेटर, नमन कुमार और अनुष्का शर्मा को अकादमिक कैप्टन, धवल जैन और आयशा अंसारी को डिसिप्लिन कैप्टन तथा वैभवी रावत और उपहार वाशिंगटन को स्टूडेंट वेलफेयर कैप्टन नियुक्त किया गया।
हाउस स्तर पर अथर्वा हाउस के कैप्टन प्रियांशु चौधरी और देविका सिंह, वाइस कैप्टन मोहम्मद दानिश और सचलीन कौर तथा गेम्स कैप्टन राज चौहान बनाए गए। रिग हाउस के कैप्टन सुधांशु सिंह और गुनी चावला, वाइस कैप्टन गौरभ और गुरांश कौर तथा गेम्स कैप्टन अनमोल वर्मा नियुक्त हुए। सामा हाउस के कैप्टन गर्वित गर्ग और अलायना सिद्दीकी, वाइस कैप्टन कृष्णा गुप्ता और तारुषी जैन तथा गेम्स कैप्टन जाग्रव चावला बनाए गए। वहीं यजुर हाउस के कैप्टन गौरव गुप्ता और नागा शर्मिष्ठा कोनिजेटी, वाइस कैप्टन कृष्ण कुमार और रिधिमा तथा गेम्स कैप्टन भावेश कुमार राणा नियुक्त किए गए। द आर्यन स्कूल की चेयरपर्सन सिमी गुप्ता ने सभी नव नियुक्त छात्र परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रिंसिपल बी. दासगुप्ता ने छात्र नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए समारोह के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दूसरों की सेवा ईमानदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ करने का माध्यम है। मुझे विश्वास है कि हमारे नव निर्वाचित छात्र परिषद सदस्य विद्यालय के मूल्यों को बनाए रखते हुए अपने कार्यों से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button