DelhiNational

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टार मोर्ने मोर्केल, कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी के साथ इंडियन टेलीविज़न पर डेब्यू किया

नई दिल्ली। डर अब कदम रख रहा है अनजानी ज़मीन पर, और इस बार वह आ रहा है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे खतरनाक तेज़ गेंदबाज़ों में से एक की रफ्तार और मौजूदगी के साथ। कलर्स का खतरों के खिलाड़ी एक नए सीज़न के साथ लौट रहा है, जहां डर का नया दौर और भी बड़े स्टंट्स, कठिन चुनौतियों और लगातार एक्शन का वादा करता है। शो की कमान एक्शन किंग रोहित शेट्टी के हाथों में है। दक्षिण अफ्रीका के खूबसूरत केप टाउन के नज़ारों के बीच, देश का सबसे बड़ा एडवेंचर रियलिटी शो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को उनकी सीमाओं तक धकेलने के लिए तैयार है। लेकिन इस सीज़न में है एक गेम-चेंजिंग ट्विस्ट पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आइकॉन मोर्ने मोर्केल शो का हिस्सा बन रहे हैं, जो शो में एक बिल्कुल नया आयाम जोड़ने वाले हैं।

कंटेस्टेंट्स को दिया गया है टास्क दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ की फेंकी हुई गेंद को कैच करना। सुनने में आसान लगने वाला यह स्टंट असल में साहस, फोकस और रिफ्लेक्स का असली इम्तिहान बन जाता है, जब उन्हें क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ों में से एक की रफ्तार और ताक़त का सामना करना पड़ता है। सालों तक अपनी तेज़ गेंदबाज़ी और ऊंचे कद से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ों के दिलों में डर पैदा करने वाले मोर्केल अब इस शो में स्पोर्टिंग इंटेंसिटी का नया रंग भरने वाले हैं।

शो में शामिल होने को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए मोर्ने मोर्केल कहते हैं, सालों तक मैंने दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज़ों को अपनी रफ्तार से चुनौती दी। अब मैं वही इंटेंसिटी लेकर आ रहा हूं ‘खतरों के खिलाड़ी’ में डर के नए चेहरे के रूप में। अपने देश दक्षिण अफ्रीका में रोहित शेट्टी के साथ काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है। इस सीज़न में दर्शक देखेंगे और भी बड़े स्टंट्स, कठिन चुनौतियां और डर के ऐसे लेवल्स जो पहले कभी नहीं देखे गए। तैयार हो जाइए एक्शन से भरपूर नए सीज़न के लिए, जो 1 अगस्त से रात 9 बजे, हर शनिवार और रविवार सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।”
देखिए खतरों के खिलाड़ी, 1 अगस्त से प्रीमियर होगा और उसके बाद हर शनिवार और रविवार रात 9:00 बजे सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button