DelhiNational

एमेज़ॉन ने ‘एमेज़ॉन नाउ’ के विस्तार को किया तेज

100 से ज्यादा अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर खोले जाएंगे, 4 गुना ज्यादा प्रोडक्ट्स की मिनटों में होगी डिलीवरी

प्राईम डे से पहले, एमेज़ॉन ने ग्राहकों की जरूरतों को बड़ी संख्या में पूरा करने के लिए एक नया फुलफिलमेंट फॉर्मेट पेश किया
नई दिल्ली। आज एमेज़ॉन ने 100 से अधिक स्पेशियलाईज़्ड अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर्स लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक महत्वपूर्ण विस्तार है, जिसके अंतर्गत एमेज़ॉन नाउ पर मौजूदा हजारों जरूरी वस्तुओं के मुकाबले चार गुना ज्यादा सलेक्शन उपलब्ध हो सकेगा। ये सेंटर प्राईम डे 2026 से पहले ग्राहकों को वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, शू, लगेज़, वॉच, वायरलेस म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट, फर्नीचर आदि की पेशकश करेंगे। साथ ही, ग्रोसरी (फल, सब्जी और फ्रोजन फूड सहित), पर्सनल केयर, फैशन एवं ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्मॉल अप्लायंसेज, बेबी प्रोडक्ट्स, पेट सप्लाई और हैल्थकेयर सप्लीमेंट आदि प्रोडक्ट भी मिनटों में डिलीवर होंगे।
ये अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर एमेज़ॉन नाउ का विस्तार 100 से अधिक शहरों में करने की घोषणा को आगे बढ़ाएंगे। ये 1,000 से अधिक माईक्रो फुलफिलमेंट सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर की एक नई परत के रूप में काम करेंगे। इन्हें तेज डिलीवरी स्पीड बनाए रखते हुए सलेक्शन का विस्तार करने के लिए डिज़ाईन किया गया है। ये सेंटर बैंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों में शुरू किए जाएंगे।
अभिनव सिंह, वाईस प्रेसिडेंट – ऑपरेशंस, एमेज़ॉन इंडिया, एशिया पैसिफिक (APAC), मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और तुर्किए ने कहा, ‘‘ग्राहक एमेज़ॉन.इन पर उपलब्ध सलेक्शन तेजी और सुविधा के साथ पाना चाहते हैं। हम जैसे-जैसे एमेज़ॉन नाउ का विस्तार कर रहे हैं, वैसे-वैसे ग्राहकों को विभिन्न श्रेणियों में ज्यादा बड़ा संग्रह, बेहतर मूल्य और तेज डिलीवरी स्पीड प्रदान करने पर अपना ध्यान भी केंद्रित कर रहे हैं। इसके लिए हमने टेक्नोलॉजी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और लोगों में पिछले 13 सालों से दीर्घकालिक निवेश किया है। इससे हमें भारत के सबसे सुरक्षित, सबसे तेज और सबसे विश्वसनीय नेटवर्क्स में से एक बनाने में मदद मिली है। हमारा नेटवर्क एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, ए.आई आधारित इन्वेंटरी प्लानिंग, डिमांड फोरकास्टिंग और बहुत ज्यादा ऑप्टिमाईज़्ड ऑपरेशंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की मदद से काम करता है। अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर्स के लॉन्च के साथ हम अपनी इन्वेंटरी को ग्राहकों के करीब पहुँचा रहे हैं। इससे हमारे सेलर्स के विशाल संग्रह की डिलीवरी बहुत तेजी से हो सकेगी और ग्राहकों को एमेज़ॉन नाउ पर सुविधा के साथ बेहतर मूल्य प्राप्त होता रहेगा।’’
अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर लार्ज-फॉर्मेट सुविधाएं हैं, जिनसे माईक्रो फुलफिलमेंट सेंटर नेटवर्क का विस्तार होता है। ये 4 गुना ज्यादा प्रोडक्ट्स को मिनटों में ग्राहकों तक पहुँचाती हैं। यह तेज विस्तार एमेज़ॉन द्वारा 2,800 करोड़ रुपये (300 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक के निवेश का हिस्सा है, जिसका मकसद एसोसिएट्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य और फाईनेंशियल स्थिति के साथ-साथ कंपनी के ऑपरेशंस नेटवर्क को भी मजबूत बनाना है। इसके साथ ही एमेज़ॉन ने आश्रय केंद्र भी स्थापित किए हैं। ये सभी डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए समर्पित विश्राम स्थल हैं। इनमें किसी भी कंपनी का डिलीवरी एसोसिएट आकर आराम कर सकता है। आश्रय केंद्र बहुत ज्यादा फुटफॉल वाले इलाकों में बनाए गए हैं, तथा यहाँ पर एयर-कंडीशंड सीटिंग, पीने का पानी, वॉशरूम, चार्जिंग स्टेशन और फर्स्ट-एड किट की सुविधा उपलब्ध है। एमेज़ॉन ने हाल ही में 2026 में अपने आश्रय नेटवर्क को 100 से बढ़ाकर 250 तक ले जाने की घोषणा की थी।
एमेज़ॉन.इन उन कुछ मार्केटप्लेसेज में से एक है, जहाँ प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा सलेक्शन उपलब्ध है। पूरे भारत के ग्राहक ये प्रोडक्ट अपनी जरूरत के अनुसार मिनटों से लेकर कुछ घंटों में प्राप्त कर सकते हैं। एक मिलियन से अधिक प्रोडक्ट उसी दिन डिलीवर कर दिए जाते हैं। चार मिलियन से अधिक प्रोडक्ट अगले दिन और कई मिलियन प्रोडक्ट अनलिमिटेड, फ्री और फास्ट प्राईम डिलीवरी के साथ डिलीवर हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button