DehradunUttarakhand

अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत

टिहरी गढ़वाल । उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन टिहरी के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर दुर्घटनग्रस्त हो गया है। हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे।
हादसे में 2 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। यह सूचना भी आ रही है कि दुर्घटना में जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए गए लोग हरिद्वार गए थे, मृतकों में उसका बेटा भी शामिल बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने घटनास्थल से 2 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया है। वाहन में लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। डीएम ने खुद मोर्चा संभाला। स्थनीय लोगों की मदद से मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
टिहरी गढ़वाल के आपदा जिला प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट ने हादसे में 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है। साथ ही 2 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।

दुर्घटना में घायल

  • उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़
  • अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली।
  • दोनों घायलों का डीएच बौराड़ी अस्पताल में उपचार जारी है।

टिहरी के चंबा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया है। सीएम धामी ने लिखा कि,
जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की कोशिशें
बढ़ती रही सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों के आंकड़े को देखते हुए परिवहन विभाग जन जागरूकता अभियान चला रहा है। एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकगनाइजेशन) कैमरे के जरिए ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने की कोशिशें।
ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। सड़क हादसों से निपटने के लिए ओवर स्पीडिंग पर लगाम लगाने के लिए एनफोर्समेंट की कार्रवाई पर जोर
प्रदेश के बॉर्डर एरिया के साथ ही राज्य के तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button