DehradunUttarakhand

प्रदेशभर में महाशिवरात्रि की धूम,बम बम महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

देहरादून। उत्तराखंड में महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। सुबह से प्रदेश के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं घंटे-घड़ियालों व शंख की ध्वनियों के बीच बाबा भोलेनाथ के जयघोष से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी रही। यहां हर वर्ष मेला भी लगता है। हजारों की संख्या में लोग मेले का लुफ्त उठाने के लिए भी पहंुचे है। धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर और अन्य सभी शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल मिली।
दक्षेश्वर महादेव मंदिर और तमाम मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का जलाभिषेक को तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने हरिद्वार हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना व दान पुण्य किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों ने मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। काशीपुर के तमाम मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के पर श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, पुष्प व दूध आदि से भगवान शिव की आराधना की। इस मौके पर साथ ही श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा। तमाम शिवालयों में अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। काशीपुर में शिवरात्रि पर्व पर दो दिन का मेला भी आयोजित होता है। नैनीताल जिले के रामनगर के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा।  रामनगर के गुलसिद्ध मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए जल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए।. लक्सर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। घंटों लाइन में लगने के बाद भी श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी देखने को नहीं मिली। मंदिरों के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु जय भोले, बम-बम भोले के नारे लगाते दिखे। लक्सर सिमली के शिव मंदिर, लक्सर पुराना शिव मंदिर, लक्सर बाजार धर्मशाला, शिवालय पथरी के जंगल पथरेश्वर महादेव, सुल्तानपुर क्षेत्र के पंचलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button