DehradunUttarakhand

समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा बैठक कर एमडीडीए अधिकारियों को दिये त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के आदेश

देहरादून । समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने बुधवार को यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बैठक कर इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यों एंव आढ़त बाजार विस्थापित कार्यों की समीक्षा करते हुये व्यापारियों की अपेक्षानुसार निमार्ण कार्य पूर्ण करने व अवशेष एमओयू पूर्ण करने व बर्ष 2013 की शर्तो के अनुरूप शेष रह गये व्यापरियों के लिये दुकाने उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
दास ने आढ़त बाजार शिफ्टिंग कार्यों में रजिस्ट्री आदि कार्यों मे हो रहे बिंलम्ब पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुये शीघ्र रजिस्ट्रिया पूर्ण करनें के निर्देश दिये जिससे सड़क निर्माण से संबधित कार्य समय से पूर्ण हो सके। गौरतलव है कि सरकार द्वारा आढ़त बाजार मे लगने वाले जाम के समाधान हेतु सहारनपुर चौक से लगे आढ़त बाजार के चौड़ीकरण को स्वीकृति प्रदान की है जिससे प्रभावित होने वाले व्यापारियों को आईएसबीटी के पास सिफ्ट किया जाना है। बैठक में उपाध्यक्ष एमडीडीए द्वारा अवगत कराया कि शीघ्र ही श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्षो का निर्माण कर विभिन्न क्षेत्रो में पार्को का सौन्दर्यीकरण कर बैच उपलब्ध कराये जायेगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एमडीडीए वंशीधर तिवारी, इन्दिरा मार्केट वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार गुरभेज सिंह, सचिव जगदीश प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारीगण एंव अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button