DehradunUttarakhand

प्रशासन का बड़ा एक्शन: रिसपना नदी में भू-माफियाओं का अवैध निर्माण ध्वस्त

देहरादून । रिसपना नदी पर भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ आज नगर निगम और सिंचाई विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। नदी क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई दीवार, पुल और सड़क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया
नगर निगम देहरादून को नदी में अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदया ने तत्काल कड़े निर्देश दिए, जिसके पश्चात नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर भू-माफियाओं द्वारा बनाए गए अवैध पुल, बाउंड्री वॉल और सड़क को जमींदोज कर दिया।
नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को रोकने और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भू-माफियाओं के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने समय पर सूचना देने वाले सजग नागरिकों की सराहना की है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button