DehradunUttarakhand

तीन स्थानों पर आग की घटना से 7.5 हैक्टर जंगल हुआ प्रभावित

देहरादून । चकराता वन प्रभाग की देवघर रेंज क्षेत्रान्तर्गत तीन स्थानों पर आग की घटनाएँ सामने आईं, जो प्रारम्भिक रूप से सिविल क्षेत्र (जरसू पाणी ) में लगी थीं तथा बाद में आरक्षित वन क्षेत्र (संग्रेड 2, मझोग 5, मझोग 6a) तक फैल गईं। इनमें से दो स्थानों पर वन विभाग की टीम द्वारा समय रहते प्रभावी कार्रवाई करते हुए आग पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया।
मझोग में तेज़ हवाओं के कारण आग पर पूर्ण नियंत्रण पाने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, किन्तु विभागीय टीमों द्वारा लगातार प्रयास जारी रखे गए वनाग्नि के कारण संग्रेड 1 से लगा हुआ जरासु पानी सिविल क्षेत्र में 2 हैक्टेयर सिविल क्षेत्र प्रभावित हुआ, संग्रेड 2 में 173.4 वन क्षेत्र को बचाया गया जिसमें 1 हैक्टर क्षेत्र प्रभावित हुआ, मझोग 5 में 107.3 हैक्टर वन क्षेत्र को बचाया गया जिसमें 2.5 हैक्टर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ साथ ही मझोग 6a में 147.3 वन क्षेत्र को बचाया गया जिसमें 2 हेक्टर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उक्त घटनाओं के दौरान देवघर रेंज एवं मोल्टआ रेंज के लगभग 50 फील्ड कर्मी मौके पर उपस्थित रहे तथा वनाग्नि रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग देते रहे। वन विभाग द्वारा अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया, जिसमे अग्निशमन विभाग द्वारा भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
उक्त वनाग्नि घटना मझोग 5 व संग्रेड 2 में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया तथा व्यक्ति की पहचान पुलिस के माध्यम से की जा रही है पहचान होने के पश्चात व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कारवाही की जाएगी। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, तथापि वन विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा परिस्थितियों पर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button