DehradunUttarakhand

कैन्ट विधानसभा में गूंजा रक्षाबंधन का उल्लास, मातृशक्ति ने बांधा रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास का पर्व: गुरदीप सिंह सप्पल
रक्षा सूत्र केवल परंपरा नहीं, आपसी विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक: डॉ हरक सिंह रावत
मातृशक्ति का आशीर्वाद और स्नेह हमारी सबसे बड़ी ताकत: अभिनव थापर

देहरादून। आज कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर द्वारा हजारों महिलाओं के लिए ‘रक्षाबंधन महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन कांवली रोड स्थित वैडिंग पॉइंट में किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों एवं वार्डों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण – CWC सदस्य – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नई दिल्ली के गुरदीप सिंह सप्पल जी एवं पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष- चुनाव प्रबंधन समिति, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी डॉ. हरक सिंह रावत जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत उपस्थित मातृशक्ति ने मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर सहित अन्य नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण एवं वृंदावन की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा कृष्ण ने उपस्थित मातृशक्ति पर पुष्पवर्षा कर वातावरण मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह सप्पल , सदस्य- CWC, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नई दिल्ली ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास का पर्व है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मजबूती के साथ-साथ समाज में आपसी स्नेह, सम्मान और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कैन्ट विधानसभा में मातृशक्ति को समर्पित इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल हैं। मुख्य अतिथि डॉ. हरक सिंह रावत जी, अध्यक्ष- चुनाव प्रबंधन समिति, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल परंपरा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। रक्षाबंधन हमें अपनी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होने का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन के लिए संयोजक अभिनव थापर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस अभिनव थापर ने कहा कि मातृशक्ति का आशीर्वाद और स्नेह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। रक्षाबंधन हमारी संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का पर्व है। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी मातृशक्ति, क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में CWC सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, जसविंदर गोगी, नवीन जोशी, चरणजीत कौशल, संग्राम सिंह पुंडीर, संगीता गुप्ता, गरिमा दसौनी, पिया थापा, रामकुमार थपलियाल, गरिमा दसौनी, अवधेश कुमार, सौरभ शर्मा, गुरचरण कौशल, डॉ. दीपक बिष्ट, विमेलश वर्मा, अमेन्द्र बिष्ट, अनिल नेगी, मोहन काला, नितिन चंचल, अमृता कौशल, अनिता दास, मालती देवी, शुभम सैनी, अजीत यादव, स्वाति नेगी सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button