DehradunNationalUttarakhand

कैंची धाम में भीड़ पर लगाम की तैयारी, पंजीकरण से होंगे दर्शन

देहरादून/नैनीताल संवाददाता : नैनीताल के कैंची धाम में बाबा नीम करौली दर्शन के लिए लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ अब प्रशासन के लिए चुनौती बनने लगी है। धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करने के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। चारधाम यात्रा की तर्ज पर प्रस्तावित इस व्यवस्था के तहत प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तय की जा सकती है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में प्रवेश और निकासी के रास्ते अलग करने की योजना भी बनाई जा रही है। इसके साथ ही पार्किंग की व्यवस्था बेहतर बनाने, यातायात नियंत्रित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि श्रद्धालुओं की संख्या का पहले से आकलन होने पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर आसपास की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार, दो अक्टूबर को एक ही दिन में धाम क्षेत्र में 35 हजार वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। इससे भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बनी। मार्ग के कई हिस्से संकरे होने और तीखे मोड़ होने के कारण वाहनों की अधिक संख्या से परेशानी और बढ़ जाती है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button