
कानपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन विभाग के साथ साझेदारी में वॉलमार्ट वृद्धि ने आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन (आई2आई) के साथ मिलकर कानपुर में वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट 2026 का आयोजन किया। इस आयोजन में विभिन्न उद्यमी, सरकार के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रमुख लोग एक मंच पर आए और राज्य में एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के विषय पर विमर्श किया। इस दौरान वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोाग्रम के माध्यम से मिलने वाले अवसरों को भी सामने रखा गया।
वॉलमार्ट वृद्धि लगातार निशुल्क प्रशिक्षण, मार्केट एक्सेस और टूल्स प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को रेजिलिएंट और डिजिटल रूप से सक्षम कारोबार स्थापित करने में मदद कर रहा है। इस प्रोग्राम के तहत वर्कशॉप एवं सेमिनार के जरिये विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिनका उद्देश्य उनकी कारोबारी क्षमताओं को बढ़ाना होता है।
वॉलमार्ट वृद्धि, उत्तर प्रदेश में लेदर उत्पाद, फुटवियर, टेक्सटाइल्स, होजरी और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों के निर्यात से जुड़े क्लस्टर्स में एमएसएमई को सशक्त बना रहा है। यह प्रोग्राम आगरा, मऊ, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद और वाराणसी में भी अपनी पहुंच बढ़ा रहा है।
2019 में लॉन्च किए गए वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे देशभर के एमएसएमई को आधुनिक होने, विस्तार करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में विकास करने में सक्षम बनाया जा सके। इस साल की शुरुआत में वॉलमार्ट वृद्धि ने अपने प्रोग्राम पार्टनर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था। इसका उद्देश्य एमएसएमई की क्षमताओं को बढ़ाना और उन्हें फ्लिपकार्ट एवं वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पर ऑनबोर्ड होने में मदद करना है। यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है और इसका लक्ष्य स्थानीय कारोबारियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने में सहयोग करना है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, हथकरघा एवं कपड़ा मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य है उत्तर प्रदेश में दृढ़ एवं भविष्य के लिए तैयार एमएसएमई इकोसिस्टम विकसित करना। डिजिटल स्वीकार्यता को गति देते हुए, मार्केट लिंकेज बढ़ाते हुए और सार्थक सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देते हुए हमारा लक्ष्य स्थानीय उद्यमों को पूरी क्षमता से काम करने में सक्षम बनाना है। इस तरह के गठजोड़ के माध्यम से हम एमएसएमई को ज्यादा प्रभावी तरीके से राष्ट्रीय एवं वैश्विक सप्लाई चेन में एकीकृत होने, निर्यात बढ़ाने और राज्य के आर्थिक विकास में सार्थक योगदान देने में सक्षम बना रहे हैं।’
वॉलमार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सोर्सिंग एंड प्रोक्योरमेंट, जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, ‘एमएसएमई को मजबूत बनाने के लिए पूरे इकोसिस्टम में गठजोड़ की जरूरत है। लंबी अवधि में कारोबारी सफलता के लिए एमएसएमई को विकास एवं प्रतिस्पर्धा की राह पर लाना जरूरी है। वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम निशुल्कप्रशिक्षण, पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप और मार्केटप्लेस एक्सेस के माध्यम से उद्यमियों को उनके कारोबार का विस्तार करने में सक्षम बनाता है और नए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद करता है।’
राज्य के उद्यमी वॉलमार्ट वृद्धि से मिले प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कारोबार का विकास कर रहे हैं। रेनहोम्ज की मालकिन रेणुका मिश्रा बताती हैं कि उन्होंने पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप के माध्यम से अपनी प्रोडक्ट पैकेजिंग, प्राइसिंग और रेडिनेस को बढ़ाया है। वह 150 से ज्यादा महिला कारीगरों का सहयोग कर रही हैं और 200 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि हासिल की है। इसी तरह, प्रतीक एंटरप्राइजेज के मालिक संजय कुमार बताते हैं कि उन्होंने प्राइसिंग, मार्केट स्ट्रेटजी और क्लाइंट एंगेजमेंट पर मिले मार्गदर्शन कीमदद से अपनी कंपनी के बर्ड-नेट एवं सेफ्टी इनोवेशन बिजनेस को आगे बढ़ाया है। संजय के अनुसार, प्रोग्राम से मिली सीख को अपनाने से उनकी मासिक बिक्री करीब 50,000 रुपये से आज 10 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई है। सालभर में ऑनलाइन रेवेन्यू 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है और फ्लिपकार्ट से बिक्री 30 प्रतिशत बढ़ गई।
उद्यमियों को उनकी मौजूदा स्थिति से उनके सपनों को साकार करने के सफर तक ले जाने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि प्रभावी मॉडल पर काम कर रहा है। इसमें जमीनी मदद के लिए डिजिटल कौशल सिखाने वाले टूल्स, मार्केटप्लेस ऑनबोर्डिंग और पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप को साथ लाया जा रहा है। फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण समेत बिजनेस मैनेजमेंट के अहम पहलुओं के बारे में एमएसएमईको प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल टूल्स का प्रयोग करते हुए यह प्रोग्राम उद्यमियों को ऐसे बिजनेस मॉडल तैयार करने में मदद कर रहा है, जिन्हें बड़े पैमाने पर अपनाया जा सके और जो पर्यावरण अनुकूल हों।
एमएसएमई इस लिंक पर जाकर वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं: https://retaillink.login.wal-mart.com/
वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से विस्तार करने के इच्छुक सेलर्स यहां रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace



