
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने नए साल पर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहराम छाने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा छाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।