
फरीदाबाद (हरियाणा)। बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी में नव विवाहित लड़की की मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एक तरफ विवाहिता की मौत को ससुराल पक्ष सुसाइड बता रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मृतका के परिजन इसे हत्या का नाम दे रहे हैं। लड़की की हत्या के बाद कॉलोनी के लोगों का हम इकट्ठा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम और आदर्श नगर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद जो सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मामले में मृतका के पिता ने बताया कि 8 महीने पहले बल्लभगढ़ की शुभाष कॉलोनी में उसने अपनी बेटी की शादी बड़े लाड और प्यार के साथ की। जब से शादी हुई है तभी से कहीं ना कहीं लड़की और लड़के के बीच में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। कई बार लड़के को समझाया भी गया था, परंतु उसके बाद भी लड़का झगड़ा करता रहता था। आज उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि उनकी लड़की ने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी मासूम लड़की जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके ऊपर गद्दा डाला हुआ है। जब उसने पूछा कि उसकी लड़की को क्या हुआ तो बताया कि पंखे से फांसी लगा ली है। जब लड़की के पिता ने पंखे के हालात देखी तो पंखा बिलकुल दुरुस्त मिला। वहीं लड़की के गर्दन पर भी फांसी के कोई निशान नहीं मिले। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उनकी मासूम लड़की की जान ले ली है।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना आदर्श नगर के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि सुभाष कॉलोनी में एक लड़की ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। मामले में फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद जो भी कुछ सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।