DehradunUttarakhand

महापौर सौरभ थपलियाल ने सेहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी) का किया निरीक्षण

देहरादून । देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने आज नगर निगम परिसर में स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने डिस्पेंसरी का ओपीडी रजिस्टर देखा एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा स्टाफ की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहर की जनता को निःशुल्क एवं सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस डिस्पेंसरी के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सामान्य बीमारियों का निःशुल्क उपचार, मुफ्त दवाइयां ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं तथा टीकाकरण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी सेवाएं नियमित और सुचारु रूप से संचालित हों। महापौर ने यह भी कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं से बड़े अस्पतालों पर दबाव कम होगा और आम नागरिकों को उनके घर के पास ही इलाज मिल सकेगा ,अन्य जगह भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं, ताकि आम नागरिकों को उनके घर के पास ही इलाज मिल पाए । निरीक्षण के दौरान संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम देहरादून शहर की जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य करता रहेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button