DehradunUttarakhand

चारों तरफ कोहरा

कोहरे के साथ ठंड बढ़ते ही ठिठुरन ने भी लोगों को खासा परेशान किया

ऋषिकेश । इस सीजन में पहली बार शनिवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश व आसपास के इलाके कोहरे की चादर से ढके रहे। सुबह चटक धूप से शुरुआत जरूर हुई, लेकिन दोपहर होते ही चारों तरफ कोहरा छा गया। इससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। बाजार में भी आम दिनों के मुकाबले चहल-पहल कम रही। ग्रामीण इलाकों की सड़कें भी सुनी दिखी। कोहरे के साथ ठंड बढ़ते ही ठिठुरन ने भी लोगों को खासा परेशान किया। दिन के वक्त भी लोग घरों में दुबके नजर आए। वाहन सवारों को दिन में भी डिपर का प्रयोग करना पड़ा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के चलते रेल और बस सेवाएं भी प्रभावित हुईं। इससे मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्यटकों स्थलों पर भी कोहरे के चलते भीड़भाड़ कम ही नजर आई। तापमान दिन में लगभग 17 डिग्री और रात होते होते 10 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button