DehradunUttarakhand
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र परिषद 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। छात्र परिषद छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा के आदर्शों का पालन करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने छात्र परिषद के सभी छात्रों का आह्वान किया कि वे समाज और विश्वविद्यालय दोनों की उन्नति के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करें। कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि छात्र परिषद विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नेतृत्व के इस मंच के माध्यम से छात्र न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि विश्वविद्यालय की संस्कृति, अनुशासन और सहयोग के मूल्यों को भी आगे बढ़ाते हैं। नई छात्र परिषद जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करे। कुलपति ने नवीन छात्र परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि वे विश्वविद्यालय में एक समावेशी वातावरण का निर्माण करें, जहां हर छात्र स्वयं को परिषद से जुड़ा हुआ समझेे। हमेशा नैतिक और सही व्यवहार करें तथा विश्वविद्यालय में अच्छी और उपयोगी गतिविधियां आयोजित करें, साथ ही कैंपस को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी बनाने में अपना योगदान दें। यही एक जिम्मेदार छात्र परिषद की पहचान है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने कहा कि छात्र परिषद को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा, अनुशासन और सौहार्द को बनाए रखते हुए एक सकारात्मक, सुरक्षित और प्रेरणादायी वातावरण तैयार करना है। नेतृत्व का यह अवसर उनके भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने नवीन छात्र परिषद को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष विनीत थापा ने शपथ ग्रहण का संचालन किया। नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ पालन करने का संकल्प लिया। नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों में आयुष भट्ट, डी.फार्मा, पंचम वर्ष ने अध्यक्ष पद व मनमीत कौर, बी.कॉम, तृतीय सेमेस्टर ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके साथ ही प्रवीण कुमार सिंह, बी.ए. डिफेंस, पंचम सेमेस्टर ने महासचिव, अंकिता रावत, बीबीए, तृतीय सेमेस्टर ने संयुक्त सचिव, प्रणव कुमार झा, बीपीटी, फोर्थ ईयर ने सांस्कृतिक सचिव, अमरीश धिमान बी.ए. म्यूजिक, तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय सांस्कृतिक सचिव पद की शपथ ली। इसी क्रम में संजय सिंह बीएमएलटी, तृतीय सेमेस्टर ने खेल सचिव, सलोनी सेमवाल, बी.फार्मा, प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय खेल सचिव, संस्कृति गैरोला, बी.एससी बायोटेक्नोलॉजी, तृतीय सेमेस्टर ने इतिहासकार पद की शपथ ली। साथ ही आदर्श पांडे बीपीटी, तृतीय सेमेस्टर ने अनुशासन सचिव, चिराग अग्रवाल बीबीए, तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय अनुशासन सचिव, तनिष्का भद्री, बीएड, प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय अनुशासन सचिव, अतुल प्रताप यादव बी.फार्मेसी, सेवन्थ सेमेस्टर ने चतुर्थ अनुशासन सचिव, एवं अपर्णा सैनी बी.ए. साइकोलॉजी, तृतीय सेमेस्टर ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष विनीत थापा को माननीय कुलपति द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ। कार्यक्रम में आईक्यूएसी निदेशक प्रो. डाॅ सोनियां गंभीर, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. अनुजा रोहिल्ला, प्रोक्टर प्रो. डाॅ गनाराजन, विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी एस. पी. जोशी सहित विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों समेत सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने चम्पावत में विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
चम्पावत /देहरादून । मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन ने आज जिला सभागार चम्पावत में जिले की सभी प्रमुख विकास योजनाओं, जनपदीय नवाचारों, मुख्यमंत्री घोषणाओं, केंद्र-राज्य व्यय तथा जनपदीय श्रेष्ठ प्रथाओं की व्यापक समीक्षा की।
चम्पावत /देहरादून । मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन ने आज जिला सभागार चम्पावत में जिले की सभी प्रमुख विकास योजनाओं, जनपदीय नवाचारों, मुख्यमंत्री घोषणाओं, केंद्र-राज्य व्यय तथा जनपदीय श्रेष्ठ प्रथाओं की व्यापक समीक्षा की।
उन्होंने विभागवार कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने गोल्ज्यू कॉरिडोर, कृषि महाविद्यालय, पैरामेडिकल कॉलेज, छमनिया स्पोर्ट्स महाविद्यालय, यू०यू०एस०डी०ए० पेयजल योजना, एनएच स्वाला सुधार योजना व अन्य पर चर्चा की।
इन सभी योजनाओं का संपूर्ण विवरण जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
बैठक से पूर्व मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया, जिनमें एनआरएलएम, उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, डेयरी, कृषि, मत्स्य, रेशम, बागवानी, उद्योग, अक्षय ऊर्जा एवं अन्य विभाग शामिल थे।
बैठक से पूर्व मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया, जिनमें एनआरएलएम, उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, डेयरी, कृषि, मत्स्य, रेशम, बागवानी, उद्योग, अक्षय ऊर्जा एवं अन्य विभाग शामिल थे।
उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित नवाचार, उत्पादों और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा विभागों को इन नवाचारों को और अधिक विस्तार एवं प्रोत्साहन देने के निर्देश भी दिए।
इसके उपरांत मुख्य सचिव ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके उपरांत मुख्य सचिव ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला सभागार में उन्होंने “आदर्श चम्पावत” का लोगो अनावरण भी किया।
बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिले में चल रहे प्रमुख नवाचारों-ज्ञान केंद्र लाइब्रेरी, ज्ञान सेतु पुल, कम्प्यूटर ऑन व्हील, पिरुल ब्रिकेटिंग यूनिट आदि की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने पंचेश्वर में एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष वार्षिक एंगलर्स मीट आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चम्पावत-लोहाघाट मास्टर प्लान की समीक्षा करते हुए कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएँ-विशेषकर रेलवे विस्तारकृमास्टर प्लान में सम्मिलित की जाएं।
उन्होंने अंडरग्राउंड विद्युतिकरण कार्यों की समीक्षा कर मेंटेनेंस हेतु एक सुव्यवस्थित दीर्घकालिक योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूंजीगत व्यय बढ़ाया जाए, कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, वर्क प्लान के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं, पब्लिक ग्रीवांस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए चम्पावत को एक आदर्श, योजनाबद्ध एवं तेज गति से विकसित होने वाले जनपद के रूप में स्थापित करे।
इस दौरान कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।



