Uttarakhand

बर्फबारी व बारिश के बाद बढ़ी ठंड

बागेश्वर। जिले के कपकोट तहसील के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि घाटी वाले क्षेत्र में बारिश हुई। बर्फबारी व बारिश के बाद एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया है। सोमवार की रात एक बजे से गरज-चमक के साथ बारिश हुई। यह सिलसिला सुबह छह बजे तक चला रहा। सबसे अधिक बारिश गरुड़ तहसील में दस मिमी दर्ज हुई। सबसे कम कपकोट में ढाई मिमी बारिश हुई। बागेश्वर तहसील में पांच मिमी बारिश हुई। इस बारिश को किसानों ने रबी की फसल के साथ ही सब्जी व फल उत्पादन के लिए बेहतर बताया है। दो दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम सात चल रहा था बारिश के बाद 16 व तीन हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील के ऊंचाई वाले गांवों से लगी पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button