DehradunUttarakhand

भारी बारिश, बर्फबारी व अंधेरे के बीच वसुधारा ट्रैक पर फँसे तीन यात्रियों का पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू

चमोली। बीते दिवस की सांय को कोतवाली श्री बद्रीनाथ पर सूचना प्राप्त हुई कि तीन यात्री वसुधारा ट्रैक से लौटते समय भारी बारिश व खराब मौसम के कारण बीच रास्ते में कहीं फँस गए हैं।
सूचना तत्काल उपनिरीक्षक विजय प्रकाश के निर्देशन में थाना बद्रीनाथ से पुलिस व एसडीआरएफ की एक संयुक्त टीम आवश्यक उपकरणों के साथ रेस्क्यू के लिए थाने से रवाना हुई, लगातार हो रही तेज बारिश व अंधेरे के बीच रेस्क्यू टीम ने विपरीत परिस्थितियों में वसुधारा ट्रैक पर सर्च अभियान चलाया। काफी देर चले सर्च अभियान के बाद, जब हर दिशा में सिर्फ बारिश की आवाज़ और अंधकार था — तभी टीम को माणा गाँव से लगभग 2 किमी दूर एक बड़ी चट्टान के नीचे तीनों यात्री दिखें, जो भीगकर ठंड से काँप रहे थे। टीम ने तत्काल उन्हें गर्म पानी, रेनकोट उपलब्ध कराए और तीनों यात्रियों को सुरक्षित बद्रीनाथ वापस लाया गया। रेस्क्यू अभियान में पुलिस व एसडीआरएफ कर्मियों ने कठिन परिस्थिति में भी मानवता और सेवा-भाव का परिचय दिया। जिसके लिए तीनों यात्रियों एवं उनके परिजनों ने पुलिस टीम के इस त्वरित और साहसिक कार्यवाही का हृदय से आभार व्यक्त किया। रेस्क्यू टीम- हे0का0 लक्ष्मण, का0 सरदार, का0 कैलाश तथा SDRF टीम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button