DehradunUttarakhand

समाज को सही दिशा देने का कार्य विद्जनों का : चंद्रकांत

देहरादून। देवभूमि विचार मंच ने राष्ट्रीय चिंतन तथा ज्ञान के सतत प्रवाह विषय पर रेसकोर्स स्थित ऑफिसर हॉस्टल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय सह-संयोजक चंद्रकांत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह का मुख्य कार्य शोध करना है। समाज को सही दिशा देने का कार्य विद्जनों का है और उनकी जिम्मेदारी भी है। इसके बाद भारतीय समाज, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर डीएवी पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ रवि शरण दीक्षित की पुस्तक इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड इंट्रोडक्शन का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रांत संयोजक डॉ अंजली वर्मा ने किया। संचालन डॉ आशा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ रीना चंद्रा ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक देवराज सिंह, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनंजय, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कांडपाल, बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, दर्जा राज्यमंत्री विनोद उनियाल, अनुराधा वालिया, देवभूमि विचार मंच के अध्यक्ष पृथ्वीधर काला, कोषाध्यक्ष केसी मिश्रा, गंगा शोध केंद्र के ट्रस्टी विशाल वर्मा, तथा देवकमल के संपादक राजकुमार दक्ष सहित बड़ी संख्या में विद्जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button