DehradunHealthUttarakhand

नन्दा देवी राजजात 2027 को केंद्र व राज्य सरकार भव्य बनायेगी : मुख्यमंत्री

चमोली : हिमालयी सचल महाकुंभ श्री नन्दा देवी राजजात 2027 को केंद्र व राज्य सरकार मिलकर भव्य, दिव्य व सुरक्षित रूप से आयोजित करेगी। यह आश्वासन भराड़ीसैंण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी श्री नन्दा देवी राजजात समिति के शिष्टमंडल को दिया। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने किया। जिसमें समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह कुंवर, महामंत्री भुवन नौटियाल, पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग राजेन्द्र सिंह सगोई, विनोद नेगी, विक्रम सिंह कठैत शामिल थे।
समिति की ओर से मुख्यमंत्री का राज्य के अनुपूरक बजट में यात्रा के लिये प्रावधान करने, नीति आयोग मध्य क्षेत्रीय परिषद एवं प्रधानमंत्री के सम्मुख यात्रा को आर्थिक पैकेज दिलाने के प्रस्ताव किये जाने पर आभार व्यक्त किया तथा मांग की कि आर्थिक पैकेज की प्रथम किस्त केन्द्र सरकार से यथा शीघ्र प्राप्त करने के प्रयास तेज हो तथा स्थाई प्रकृति के सभी कार्य 31 दिसंबर 2026 तक प्रारंभ हो जांय।
समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने बताया कि शिष्टमंडल ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं जनपद के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी से भी भेंट कर यात्रा की सफलता के लिये सहयोग की अपील की। दोनों मंत्रीगणों ने जनपद व राज्य स्तर पर तैयारियों को तेज करने का विश्वास दिलाया तथा जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र यात्रा की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
श्री नन्दा देवी राजजात समिति ने मुख्यमंत्री व मंत्रीगणो को अवगत कराया कि आगामी बसंत पंचमी 11 फरवरी 2027 को गढ़वाल के राजवंशी कांसुवा के राजकुंवर नन्दा देवी मंदिर नौटी में 2027 की यात्रा का दिनपट्टा जारी करेंगे, लिहाजा मुख्य एवं सहायक यात्रा मार्गो की कार्ययोजना में तेजी लाई जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button