DehradunUttarakhand

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) को लोक भवन परिवार ने दी भावभीनी विदाई

देहरादून। ​लोक भवन देहरादून में आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) को आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनके कार्यकाल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। ​विदाई समारोह के दौरान राज्यपाल ने अपने संस्मरण साझा करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उत्तराखंड में पांच वर्ष कैसे बीत गए, इसका पता ही नहीं चला। उनके जीवन का यह कार्यकाल सबसे विशेष और यादगार रहा है। उन्होंने कहा कि सेना के लंबे सेवाकाल के बाद यहां उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करने और बहुत कुछ सीखने का अनमोल अवसर मिला। यहां के लोगों का स्नेह और आत्मीयता सदैव उनके स्मृतियों में ताजा रहेगी। ​इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित लोक भवन परिवार के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button