DehradunUttarakhand

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुरांशखंडा में किसानों को निःशुल्क बीज वितरित किए, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बुरांशखंडा पहुंचकर उद्यान विभाग द्वारा संचालित बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क मटर बीज एवं अन्य सब्जियों के बीज वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद कर उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि एवं बागवानी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पिचकर पैलेस में उद्यान विभाग द्वारा वर्षाकालीन निःशुल्क पौध तथा सब्जियों के बीज भी वितरण किया।
इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बागवानी मिशन के अंतर्गत सेब एवं कीवी के अधिक से अधिक बागान स्थापित किए जाएं। साथ ही नाबार्ड के सहयोग से किसानों को पॉलीहाउस स्थापना के लिए प्रोत्साहित कर अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बुरांशखंडा में शीघ्र ही सचल दल केंद्र का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को तकनीकी सहायता और कृषि संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आधुनिक खेती एवं बागवानी तकनीकों को अपनाकर उनकी आय में वृद्धि हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को सुवाखोली में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने तथा पात्र किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक बागवानी, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, पॉलीहाउस, सिंचाई, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान पूनम देवी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कुशाल राणा अनुज कौशल, संजय राणा, श्याम सिंह मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button