DehradunUttarakhand

राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की बहाली और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कर रही कार्य : जोशी

टिहरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को जनपद टिहरी भ्रमण के दौरान विगत वर्ष आपदा से क्षतिग्रस्त एवं वॉशआउट हुए चारधाम यात्रा मार्ग के गस्ती बैंड समीप एनएच-707ए तथा कैम्पटी – टिहरी मार्ग पर चल रहे सड़क ट्रीटमेंट एवं पुनर्स्थापना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन एवं एनएच के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्ग यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की बहाली और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है। यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल स्थानीय जनप्रतिनिधिगण संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button