DehradunUttarakhand

बकरीद पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति समिति की बैठकों के संबंध में आईजी गढ़वाल रेंज ने दिए कड़े निर्देश

देहरादून । आगामी पर्व बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप द्वारा गढ़वाल जनपद के सभी जनपद प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस का ‘सोशल मीडिया सेल’ सक्रिय रूप से काम करे, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अवांछित तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

यदि कोई भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने या शांति भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार से पहले सभी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को लगातार अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जनता से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा या प्रथा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व के वर्षों से चली आ रही मान्यताओं और निर्धारित SOP के अनुसार ही सभी कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

साथ ही आईजी गढ़वाल रेंज द्वारा सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button