DehradunUttarakhand

ओलम्पस हाई के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

देहरादून: ओलम्पस हाई स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस, कॉमर्स एवं ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए।

सौम्या जैन ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर एवं कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में शाश्वत सेमवाल ने 94% तथा काश्वी रावत ने 93.4% अंक प्राप्त किए। साइंस स्ट्रीम में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जहाँ आध्यांश वैश्वर और काव्या कश्यप ने 89.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्ट्रीम में शीर्ष स्थान हासिल किया। समृद्धि रावत ने 86.4% तथा शुभ भटनागर ने 81.8% अंक प्राप्त किए। कॉमर्स स्ट्रीम में हर्षिता ने 92.6%, रिधिमा नौटियाल ने 92%, श्रुति धीमान ने 90.6% तथा आशिता अरोड़ा ने 90.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में टॉपर्स के अतिरिक्त तन्वी सजवान ने 84.6% तथा वैष्णवी नौटियाल ने 83.6% अंक प्राप्त किए।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने भी विद्यालय को गौरवान्वित किया। रिधिमा नौटियाल ने अंग्रेज़ी में 98 अंक प्राप्त किए, जबकि सौम्या जैन ने गणित में 93 एवं अकाउंटेंसी में 96 अंक हासिल किए। आध्यांश वैश्वर ने केमिस्ट्री में 91 अंक प्राप्त किए, जबकि समृद्धि रावत ने बायोलॉजी में 94 अंक हासिल किए। अक्षित चांद ने फिजिकल एजुकेशन में 97 अंक तथा श्रुति धीमान ने बिज़नेस स्टडीज में 97 अंक प्राप्त किए। शाश्वत सेमवाल ने पॉलिटिकल साइंस में 99 अंक प्राप्त किए, जबकि काश्वी रावत ने साइकोलॉजी में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए। शाश्वत सेमवाल एवं काव्या कश्यप ने पेंटिंग विषय में भी पूर्ण 100 अंक प्राप्त किए।

ओलम्पस हाई स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला एवं प्रधानाचार्या डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणामों के लिए बधाई देते हुए कहा, “हमें अपने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है। उनकी मेहनत, समर्पण एवं लगन ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। हम शिक्षकों एवं अभिभावकों का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button