Delhi

एमेज़ॉन इंडिया द्वारा एसोसिएट सुरक्षा और कल्याण एवं भारत में अपने ऑपरेशंस नेटवर्क के लिए 2800 करोड़ रुपये (300 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश किया जाएगा

  • एमेज़ॉन द्वारा अपने एसोसिएट कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा। प्रोजेक्ट आश्रय में निवेश बढ़ाया जाएगा, मेडिकल और एक्सीडेंट इंश्योरेंस सेवाओं को मजबूत किया जाएगा तथा लाखों एसोसिएट्स और 200,000 से अधिक कम्युनिटी मेंबर्स को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा।
  • एमेज़ॉन द्वारा अपने मुख्य और क्विक कॉमर्स नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा ताकि भारत के ग्राहकों तक मिनटों, घंटों और कुछ दिनों में पहुँचने वाली डिलीवरी उन्हें ज्यादा सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय तरीके से मिल सके।
  • यह साल 2030 तक 35 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करने की कंपनी की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत बिज़नेस का विस्तार करने और तीन महत्वपूर्ण स्तंभों – ए.आई आधारित डिजिटाईज़ेशन, एक्सपोर्ट में वृद्धि और नौकरी के सृजन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Delhi : एमेज़ॉन द्वारा भारत में अपने एसोसिएट की सुरक्षा, स्वास्थ्य और फाईनेंशियल सेहत को मजबूत बनाने के लिए 2800 करोड़ रुपये (300 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश किया जाएगा। साथ ही, कंपनी अपने नेटवर्क को भी मजबूत बनाएगी, जो भारत में सबसे सुरक्षित, सबसे तेज और सबसे विश्वसनीय ऑपरेशंस नेटवर्कों में से एक है। यह साल 2030 तक 35 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करने की कंपनी की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत बिज़नेस का विस्तार करने और तीन महत्वपूर्ण स्तंभों – ए.आई आधारित डिजिटाईज़ेशन, एक्सपोर्ट में वृद्धि और नौकरी के सृजन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। एमेज़ॉन द्वारा अपने मुख्य और क्विक कॉमर्स नेटवर्क का विस्तार जारी रखा जाएगा ताकि भारत में ग्राहकों तक डिलीवरी मिनटों, घंटों और कुछ दिनों में जल्दी से जल्दी पहुँच सके। यह निवेश साल 2025 में कंपनी द्वारा किए गए 2,000 करोड़ रुपये (233 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के निवेश को आगे बढ़ा रहा है, जिसकी मदद से कंपनी ने भारत में 17 नए फुलफिलमेंट सेंटर, छः सॉर्टेशन सेंटर और 75 लास्ट-माईल डिलीवरी स्टेशन शुरू किए थे। साल 2025 में एमेज़ॉन ने अपनी क्विक कॉमर्स पेशकश एमेज़ॉन नाउ शुरू की, जिसके बाद मुख्य शहरों में सुरक्षित और तेज डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए इसके पास 300 से अधिक माईक्रो फुलफिलमेंट सेंटर हो गए।
एमेज़ॉन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के वीपी – ऑपरेशंस, अभिनव सिंह ने कहा, ‘‘साल 2013 में एमेज़ॉन.इन के लॉन्च के बाद हमारे ऑपरेशन भारत के सबसे सुरक्षित, सबसे तेज और सबसे विश्वसनीय ऑपरेशंस नेटवर्क में से एक बन गए। हम देश में उन सभी पिनकोड्स तक पहुँचकर ग्राहकों को सेवाएं देते हैं, जहाँ तक सेवा का पहुँचना संभव है। हमारे नेटवर्क को हमारे लोग चलाते हैं। इसलिए हम अपने एसोसिएट्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य और फाईनेंशियल कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस साल भारत में 2800 करोड़ रुपये (300 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक का निवेश कर रहे हैं। इस निवेश की मदद से हमारे ऑपरेशन और अधिक मजबूत होंगे तथा हमारे नेटवर्क का विस्तार होगा। हम आधुनिक टेक्नोलॉजी में भी निवेश करेंगे, ताकि हमारे ग्राहकों तक ज्यादा तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय डिलीवरी पहुँचाई जा सकें। हमारी ये पहलें देश की प्राथमिकताओं, जैसे आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन धन योजना के अनुरूप हैं, जिनसे हमारे एसोसिएट्स को हैल्थकेयर और फाईनेंशियल समावेशिता प्राप्त हो सकेगी।’’
एसोसिएट्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य और फाईनेंशियल सेहत को मजबूत बनाने में निवेशः
एमेज़ॉन के नेटवर्क में काम करने वाले एसोसिएट्स के लिए शुरू किए गए प्रोग्राम और अभियान लंबे समय से लेबर कोड्स के अंतर्गत नोटिफाईड मानकों के अनुरूप रहे हैं। इस नए निवेश से हजारों एसोसिएट्स और पार्टनर्स की हैल्थकेयर और फाईनेंशियल सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे प्रोग्राम मजबूत होंगे। साल 2026 में प्रोजेक्ट आश्रय का विस्तार किया जाएगा, ताकि डिलीवरी एसोसिएट्स को आराम करने के लिए जगह व सुविधाएं मिल सकें। सुश्रुत जैसे हैल्थ और वैलनेस प्रोग्राम्स को मजबूत किया जाएगा। यह लंबी दूरी चलने वाले ट्रक ड्राईवरों और उनके परिवारों के लिए एक व्यापक हैल्थ और वैलनेस प्रोग्राम है। इसके अलावा कुछ नई पहलें होंगी और पूरे देश में मेडिकल कैंप लगाकर प्रिवेंटिव हैल्थकेयर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी मेडिकल और एक्सीडेंट इंश्योरेंस का भी विस्तार कर रही है। समृद्धि प्रोग्राम द्वारा फाईनेंशियल इंक्लुज़न और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है, जिसके अंतर्गत एमेज़ॉन एसोसिएट्स और कम्युनिटी मेंबर्स के लिए आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी सरकारी योजनाओं में एनरोलमेंट प्रदान कर रही है। इसके अलावा, एमेज़ॉन द्वारा अपने एसोसिएट्स के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के लिए प्रतिधि स्कॉलरशिप और मेंटरशिप प्रोग्राम भी उपलब्ध कराया जाता है। इससे अपने पूरे ऑपरेशंस नेटवर्क में सभी लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने की एमेज़ॉन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
ऑपरेशंस को मजबूत बनाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी में निवेश।
एमेज़ॉन द्वारा भारत में अपने ऑपरेशंस नेटवर्क के विस्तार और अपग्रेडेशन के लिए निवेश किया जाएगा। फुलफिलमेंट सेंटरों, सॉर्टेशन सेंटरों और डिलीवरी स्टेशनों आदि की क्षमता बढ़ाई जाएगी और भारत में टियर 2 एवं टियर 3 शहरों में रहने वाले ग्राहकों के लिए डिलीवरी स्पीड में सुधार लाया जाएगा। ये निवेश सैलर्स और छोटे व्यवसायों को विकास करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देने में समर्थ बनाएंगे। कंपनी भारत में जिन शहरों में काम कर रही है, उनमें एमेज़ॉन नाउ का दायरा बढ़ाकर दोगुने से अधिक तक ले जाएगी तथा नए शहरों में इसका विस्तार करेगी। इस निवेश से एमेज़ॉन को विभिन्न डिलीवरी स्पीड के साथ ग्राहकों को सेवा देने में मदद मिलेगी। कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप मिनटों, घंटो या कुछ दिनों में उन तक डिलीवरी पहुँचाने में समर्थ बनेगी।
एमेज़ॉन की सुविधाएं उद्योग में अग्रणी हैं और क्लाइमेट कंट्रोल्ड हैं। इन्हें अत्याधुनिक इंजीनियरिंग सिस्टम द्वारा बनाया गया है, ताकि ये बेहतर एनर्जी एफिशियंसी के साथ वर्कप्लेस को ज्यादा सुरक्षित बना सकें और समावेशी वातावरण में मदद कर सकें। कंपनी कूलिंग समाधानों में लगातार निवेश कर रही है। बेहतर वेंटिलेशन, पंखे, स्पॉट कूलर और ठंडे जल एवं अन्य बेवरेज में निवेश किया जा रहा है। दिव्यांगों के लिए सुरक्षा एवं एक्सेसिबिलिटी की सुविधाएं तथा बेहतर रेस्ट एरिया उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एमेज़ॉन द्वारा टेक्नोलॉजी में भी निवेश किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (ए.आई) और मशीन लर्निंग की मदद से ऑपरेशंस नेटवर्क को ज्यादा सुरक्षित और एफिशियंट बनाया जाएगा। ऑन-रोड सुरक्षा में सुधार लाने के लिए टूल्स तैनात किए जाएंगे, जो डिलीवरी सर्विस पार्टनर्स और डिलीवरी एसोसिएट्स को ड्राईविंग के असुरक्षित व्यवहार पर अलर्ट जारी करेंगे। रेस्ट ब्रेक के लिए प्रॉम्प्ट देंगे। साथ ही, ए.आई मॉडलों द्वारा मार्ग की जटिलता का आकलन होगा तथा ज्यादा समानतापूर्ण वर्कलोड सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, ड्राईवर ऐप में बेहतर नैविगेशन भी दिया जाएगा, ताकि डिलीवरी एसोसिएट्स उन पतों पर भी आसानी से पहुँच सकें, जो निर्धारित मार्ग पर तथा व्यवस्थित नहीं हैं। साथ ही, आय की पारदर्शिता बढ़ेगी और वर्कफ्लो को आसान किया जाएगा।
साल 2026 में एसोसिएट्स के लिए एमेज़ॉन की पहलेंः
डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए आराम की व्यापक सुविधाएं – एमेज़ॉन द्वारा प्रोजेक्ट आश्रय का विस्तार किया जाएगा। यह एयरकंडीशंड रेस्ट स्टॉप्स का एक नेटवर्क है। वर्तमान में यह दिल्ली एनसीआर, बैंगलुरू, चेन्नई, मुंबई जैसे शहरों में 100 स्थानों पर मौजूद है। इन सुविधाओं में आरामदायक सीटिंग, स्वच्छ वॉशरूम, पीने का पानी, चार्जिंग स्टेशन और फर्स्ट-एड सपोर्ट उपलब्ध होती है, जिसका लाभ हर महीने 150,000 से अधिक डिलीवरी एसोसिएट्स को मिलता है। इन सुविधाओं का उपयोग वो डिलीवरी एसोसिएट भी कर सकते हैं, जो एमेज़ॉन नेटवर्क में शामिल नहीं हैं।
एसोसिएट्स और ड्राईवर्स के लिए हैल्थ एवं वैलनेस सपोर्ट का विस्तार – सुश्रुत जैसे हैल्थ और वैलनेस प्रोग्राम्स को मजबूत किया जाएगा। यह लंबी दूरी चलने वाले ट्रक ड्राईवरों और उनके परिवारों के लिए एक व्यापक हैल्थ और वैलनेस प्रोग्राम है। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण केयर पर केंद्रित एक नया वैलनेस प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा।
प्रिवेंटिव हैल्थकेयर की उपलब्धता – एमेज़ॉन द्वारा पूरे देश में मेडिकल कैंप लगाकर निशुल्क हैल्थ चेकअप किया जाएगा। 2025 में लाखों एसोसिएट्स और पाटनर्स के लिए विस्तृत स्वास्थ्य एवं वैलनेस प्रोग्राम्स जैसे अभियानों को आगे बढ़ाते हुए प्रिवेंटिव केयर की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। इन कैंपों में प्रिवेंटिव हैल्थ स्क्रीनिंग (आँख, दांत, बी.एम.आई, और डॉक्टर का परामर्श), हाईड्रेशन पर मार्गदर्शन, और रोग की तुरंत पहचान करने में सहयोग दिया जाता है।
इंश्योरेंस कवरेज और वैलनेस सपोर्ट का विस्तार – एमेज़ॉन द्वारा अपने डिलीवरी सर्विस पार्टनर्स के साथ काम करने वाले डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए मेडिकल एवं एक्सीडेंट इंश्योरेंस का विस्तार किया जाएगा। उन्हें अपग्रेडेड ग्रुप मेडिक्लेम और ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट पॉलिसी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही एक इंटीग्रेटेड वैलनेस पैकेज प्रदान किया जाएगा, जो इस सेक्टर में सबसे व्यापक पैकेजों में से एक होगा।
फाईनेंशियल एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों की उपलब्धता बढ़ाना – एमेज़ॉन अपने समृद्धि प्रोग्राम के माध्यम से गुजरात, हरियाणा, तमिल नाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में अपने लाखों एसोसिएट्स और 200,000 से अधिक कम्युनिटी मेंबर्स को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा, जिनमें ई-श्रम कार्ड, हैल्थ इंश्योरेंस, पेंशन प्रोग्राम और शैक्षिक सहायता शामिल हैं।
एसोसिएट्स के बच्चों की शिक्षा में सहयोग – एमेज़ॉन द्वारा प्रतिधि प्रोग्राम के अंतर्गत अपने डिलीवरी एसोसिएट्स के कक्षा 3 से कक्षा 12 में पढ़ने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप दिव्यांग बच्चों को भी उपलब्ध होगी। साथ ही, एमेज़ॉन के लीडर्स उन्हें मेंटरशिप भी प्रदान करेंगे। साल 2025 में एसोसिएट्स के बच्चों को 5,000 स्कॉलरशिप दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button