भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर तीन दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जैंतनवाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पटका पहनाकर नए सदस्यों का भाजपा जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के कारण ही आज भाजपा देश के शिखर पर पहुंची है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को नमन किया, जिनके अथक प्रयास और निस्वार्थ सेवा से पार्टी को यह मुकाम प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। काबीना मंत्री ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के बारे में भी स्थानीय लोगों से जानकारी ली और सभा में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याऐं भी कैबिनेट मंत्री को बतायी।



