DehradunUttarakhand

घर पर बने अवैध सिलेंडर के गोदाम का एसटीएफ ने भंडाफोड़

  • मौके से 101 गैस सिलेंडर किए गए बरामद
  • अवैध भंडारण का आरोपी मौके चल रहा फरार

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्सि (एसटीएफ) ने घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 101 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। सभी गैस सिलेंडर को नियमानुसार कार्रवाई के बाद खाद्य पूर्ति विभाग के सौंपे गए। अवैध भंडारण में शामिल आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस उसके संभावित ढिकानों पर दबिश दे रही है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में चल रही गैस की कमी के कारण जमाखोर अवैध रूप से गैस सिलण्डरो के एकत्रित कर रहे हैं। जिन्हें वे ऊंचे दामों पर होटल व ढाबा व्यवसायियों को चोरी छिपे बेच रहे हैं। रूड़की के सिविल लाइन क्षेत्र में एक घर अवैध रूप से गैस सिलेंडर के भंडारण की सूचना मिली। जिस पर एसटीएफ टीम ने मौक पर जाकर छापेमारी की। मौके से 101 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि सिलेंडर का भंडारण सिविल लाईन निवासी जयवीर पुत्र करण सिंह ने अवैध रूप से किया है, जो मौके पर मौजूद नहीं मिला। जिसकी धरपकड़ के प्रयास जारी है। बरामद सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर इंद्रा गैस नामक कंपनी के हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी सिलेंडर खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button