DehradunUttarakhand
पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

देहरादून । पुलिस महानिरीक्षक (IG), गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने मंगलवार को देहरादून के महत्वपूर्ण थाना ‘कोतवाली नगर’ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस गार्द द्वारा दी गयी सलामी के पश्चात आईजी गढ़वाल द्वारा कोतवाली में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया। उसके बाद थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों (अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध, मालखाना रजिस्टर,आगंतुक रजिस्टर आदि) की जांच की गई। मालखाने में रखे माल-मुकदमाती के निस्तारण की स्थिति और सरकारी संपत्ति के प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया गया।
आईजी गढ़वाल द्वारा कोतवाली में मौजूद सभी अस्लाहों को उनकी सूची से मिलान कर उनके रख-रखाव को चैक करने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन उपकरणों के उपयोग व अस्लाहों को चलाने के सम्बन्ध में मौजूद पुलिस कर्मियो से उनकी जानकारी की गयी तथा पुलिस बल को इनके नियमित अभ्यास के निर्देश दिए।
कोतवाली परिसर एवं क्षेत्रार्न्तगत स्थापित सीसीटीवी को चैक करने के पश्चात सीसीटीएनएस कार्यलय में नियुक्त कर्मचारियों से पोर्टल के सम्बन्ध में पूछताछ कर पोर्टल के विभिन्न फार्म्स को अलग-अलग अपराध संख्या के माध्यम से चैक कर उनकी प्रविष्टियों की गुणवत्ता को परखा गया।
लंबित मुकदमों की विवेचनाओं में तेजी लाते हुए गुण दोष के आधार पर उनका निस्तारण करने व थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही निर्देशित किया गया कि विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतो को रुचि लेकर उनका समय से निस्तारण करने के साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में चैकिंग/पिकेट और रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



