DehradunUttarakhand

नवरात्रि पर 11 हजार कन्याओं का पूजन

देहरादून : चैत्र नवरात्रि के छठे दिन प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्याओं का पूजन कर उनपर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नवरात्र केवल आस्था का नहीं, बल्कि साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने सभी से बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
आयोजक सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान हर वर्ष सामूहिक कन्या पूजन किया जाता है। इस बार भी 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प पूरा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button