DehradunUttarakhand

आपतकालीन स्थिति से निपटने में फायर कर्मियों की भूमिका अहम : एसपी

एसपी विकासनगर ने किया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण
अग्निशमन उपकरणों की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देहरादून। एसपी विकासनगर पंकज गैरोला नि सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन का अर्धवार्षिक नरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान फायर संबंधी उपकरणों का निरीक्षण कर उनके बेहतर रख रखाव करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने एसपी विकासनगर को अग्निशमन उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान एसपी विकासनगर पंकज गैरोला ने फायर स्टेशन में उपलब्ध अग्निशमन वाहनों, अग्निशमन उपकरणों, आपदा प्रबंधन संसाधनों, संचार प्रणाली व सुरक्षा मानकों की विस्तार से जांच की। उन्होंने उपकरणों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण अभिलेखों व आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का अवलोकन भी किया। जिसके बाद उन्होंने फायर स्टेशन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता करते हुए उन्हें आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उपकरणों के नियमित परीक्षण व रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। जिससे आपात कालीन स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा व अग्निकांड जैसी विषम परिस्थितियों में फायर कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेस्क्यू कार्या के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संसाधनों का क्रियाशील अवस्था में रखना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button