जस्टिस टंडन बोले – पत्रकारों को कोई सरकार काम से नहीं रोक सकती

देहरादून में बीएसपीएस उत्तराखंड का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न
देहरादून: पत्रकारों को अपना काम करते हुए दबाव का सामना करना पड़ता है, इसे महसूस किया गया है। सत्य की लड़ाई में कई प्रकार का विरोध सहना ही पड़ता है। लेकिन कोई भी सरकार, चाहे केंद्र की हो या राज्य की, वह पत्रकारों को उनके काम से नहीं रोक सकती। यह व्यवस्था संविधान में की गई है। पत्रकारों को उनकी स्वतंत्रता अधिकार मिला हुआ है।
यह बात रविवार को हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन ने यहां आयोजित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राज्य अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यभर से पहुंचे पत्रकारों के बीच समाज में अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही 25 हस्तियों को श्रम श्री सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ नवीन आनंद, संस्थापक शाहनवाज हसन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरधर शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव जायसवाल भी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने संघ पदाधिकारियों के साथ महा मंडलेश्वर स्वामी विद्या चेतन जी महाराज, आचार्य मनोज प्रपन्नाचार्य जी की उपस्थिति में किया।
संस्थापक शाहनवाज हसन ने संगठन की रूपरेखा के साथ उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने संघ की ओर से पत्रकारों के हित में गए आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि हर स्तर पर बीएसपीएस उनके साथ पूरे देश में खड़ा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे ने उत्तराखंड के पत्रकारिता में योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कई घटनाओं के बारे में बताया जब, पत्रकार की लेखनी से जनता को न्याय मिला।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरधर शर्मा ने संगठन की मजबूती का आह्वान करते हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महामंत्री डॉ नवीन आनंद जोशी, महा मंडलेश्वर विद्या चैतन जी महाराज ने भी संबोधित किया
इस दौरान, रमिंद्री मंद्रवाल, शैलेन्द्र नेगी, मीना राणा, दरबान सिंह रावत, डॉ आशुतोष सयाना, गजेन्द्र रावत, अर्जुन सिंह पंवार, रमा गोयल, ताजबर सिंह जग्गी, अनिल भारती, डीएस पंवार, विजय थपलियाल, डीएस मान, वैभव गोयल, डॉ राकेश शर्मा, पुष्कर सिंह नेगी, डॉ राकेश भट्ट, राज्य आंदोलनकारी सहेंद्र सिंह बिष्ट, अफजाल अहमद, विष्णु दत्त बेंजवाल,देव रतूड़ी, प्रदीप रावत, कांता प्रसाद, अनिल चंदोला, प्रबोध घिल्डियाल को श्रम श्री सम्मान प्रदान किया गया।
इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल ने राज्य की रिपोर्ट पेश की। अंत में प्रदेश अध्यक्ष चंद्र वीर गायत्री सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन डॉ राकेश भट्ट ने किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर राज अस्थाना, सचिव एसपी दुबे, कोषाध्यक्ष बाबूराम बौड़ाई, प्रसेनजीत रस्तोगी,
देहरादून जिले से अध्यक्ष गौरव गुलेरी, उपाध्यक्ष शिवेश शर्मा, महामंत्री अमित गोदियाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सह सचिव वीर सिंह कश्यप, खुर्रम शम्सी, मनोज शर्मा, टिहरी जिला अध्यक्ष मुकेश रतूड़ी, महामंत्री विजय दास, कोषाध्यक्ष धनपाल गुंसोला, रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी, नितिन जनलोकी, चमोली से पुष्कर सिंह रावत, कुशाल असवाल, गढ़वाल प्रभारी नवल खाली मौजूद रहे।