16 मार्च 2026 परम पूज्य महान श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन में सानिध्य में सेवादल की बैठक संपन्न हुई

देहरादून । दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि विगत 14 मार्च 2026 को देहरादून से अयोध्या के लिए वहां से पवित्र ज्योत लाने के लिए गए श्रद्धालुओं व सेवादारों का कल 17 मार्च 2026 को दोपहर देहरादून में आवागमन होगा अग्रवाल भवन अग्रवाल धर्मशाला से पवित्र ज्योत श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में ढोल नगाड़ों बैंड के साथ विराजमान होगी
24 अप्रैल 2026 को आएगी मेहंदीपुर राजस्थान से पवित्र ज्योत
दिगंबर जी ने कहा कि इसके पश्चात आगामी दिनांक 22 मार्च 2026 को मेहंदीपुर राजस्थान जाने के लिए शिवाजी धर्मशाला से श्रद्धालु प्रस्थान करेंगे जो मेहंदीपुर राजस्थान जाना चाहे मंदिर में संपर्क कर सकता है वहां से पवित्र ज्योत आगामी 24 मार्च 2026 को आदर्श मंदिर में प्रथम विश्राम लगी और वहां से बैंड बाजा आदि के साथ श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में विराजमान होगी
501 महिलाओं की होगी कलश यात्रा
सेवादल द्वारा अवगत करवाया गया कि आगामी 2 अप्रैल 2026 को निकालने वाली श्री बालाजी महाराज की भावेश शोभा यात्रा में 501 मातृशक्ति की कलश यात्रा सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी मंदिर द्वारा मातृशक्ति को भेंट स्वरूप एक साड़ी सजा हुआ कलश हुआ एक मेकअप किट निम्न राशि पर भेंट की जा रही है जो मातृशक्ति लेना चाहे सार पाच से 8:00 बजे मंदिर में ले सकती है
51 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह
शोभा यात्रा के आयोजन में कमी कर बचत धनराशि और अन्य धनराशि के सहयोग से 51 ऐसी कन्याएं जो आर्थिक रूप से जिनके परिवार संपन्न नहीं है और जो इसकी पात्रता रखती हैं उनका सामूहिक विवाह सेवा दल द्वारा आगामी 19 जून 2026 को चौधरी फार्म हाउस देहरादून में करवाया जाएगा कन्याओं के विवाह के पंजीकरण मंदिर में प्रारंभ है अजय गुप्ता को पगड़ी बांधकर शोभायात्रा के संचालन की जिम्मेदारी सौंप गई और उन्हें संयोजक भी बनाया गया
शोभा यात्रा में होगी अन्य झांकियां
शोभा यात्रा में श्री बालाजी महाराज की हनुमान जी की मां भगवती भोले बाबा के साथ ही साथ मथुरा वृंदावन के कलाकार अपने उत्तराखंड के प्रदेश से जुड़ी सिद्धबली कोटद्वार से जुड़ी हनुमान जी की झांकी मां वैष्णो दरबार की झांकी देश प्रेम की झांकी संस्कृत विभाग द्वारा अपने प्रदेश से जुड़ी झांकी आदि घोड़े ऊंट बग्गी रथ हवा में उड़ता हवाई जहाज द्वारा फूलों की वर्षा आदि रहेंगे
बैठक में दिगंबर दिनेश पुरी नवीन गुप्ता विक्की गोयल रोहित अग्रवाल अभिषेक शर्मा विभिन्न संस्थाओं के श्री श्री जगन्नाथ जी समिति उड़िया समाज से शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति अभिषेक गुंजन संस्था से मेनका अरोड़ा श्री श्याम सेवा मंडल हरी राम गुप्ता हिंदू युवा वाहिनी से विशाल त्यागी श्री राम मंदिर दीप कॉलोनी से प्रमोद मित्तल जेएस स्कूलमहाकाल के दीवानों से गौरव जैन प्रथम स्वास्थ्य फाउंडेशन से अनामिका जिंदल नरेंद्र ठाकुर अजय गुप्ता पार्षद मनोज जाटव आदि उपस्थित रहे.



