DehradunUttarakhand

युवक ने खुद को मारी गोली, युवती से मारपीट के बाद खाली मैदान में मिला शव

पुलिस मामले की हर पहलू से कर रही जांच पड़ताल
हरिद्वार। जमालपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक पर एक युवती के साथ मारपीट करने, उसका मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे युवती ने पुलिस को सूचना दी कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस को इंडियन गैस प्लांट, बहादराबाद के पास एक खाली मैदान में युवक का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button