National

नवजोत सिद्धू अमृतसर पहुंचें श्री दरबार साहिब में माथा टेका

अमृतसर। पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू आज अमृतसर पहुंचें जहां उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। नतमस्तक होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया के सामने विवादित बयानों के बीच बड़ा बयान दिया। इस दौरान सिद्धू अटैकिंग मोड में नजर आए । उन्होंने कहा कि कोई अखाड़ा लाए, 10 हजार लोग इकट्ठे करें वह जाएंगे। उनका कोई ग्रुप नहीं है। उन्होंने कभी भी किसी को जनसभा में आने से नहीं रोका है। अगर 100 लोग भी इकट्ठे हो तो भी जाऊंगा। बता दें कि नवजोत सिद्धू ने गत बठिंडा में अलग से रैली की थी जिसे लेकर कई सवाल खड़े किए गए कि सिद्धू अलग से अखड़ा क्यों लगा रहे हैं। वहीं अखाड़े को लेकर बाजवा का बयान सामने आया था उन्होंने अलग से लगाए जा रहे अखाड़े को लेकर सवाल उठाए थे जिसके बाद सिद्धू ने आज जवाब देते हुए यह उक्त हमला किया है।
उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी की लड़ाई लडेंगे। लीडर वह होता है जो पीछे चलने वालों का भरोसा जीते। वह लोगों को भरोसा टूटना नहीं देंगे। वह भरोसा लेकर आए थे और भरोसा लेकर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि वह सब कुछ गंवा देंगे  लेकिन धर्म नहीं हारूंगा। राष्ट्र धर्म से ऊपर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसी एक शख्स के खिलाफ नहीं है वह सिस्टम के खिलाफ हैं। सिद्धू ने कहा कि गुट बनाकर स्वार्थ की पूर्ति की जा रही है। सिवाय घर के भरने के अलावा आगुओं ने कुछ नहीं किया। नवजोत सिद्धू ने सुखपाल खैहरा पर भी तीखा हमला किया है। डेमोक्रेसी लोगों की आवाज है। लोगों की आवाज को कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि वह गुरुओं से प्रेरणा लेते हुए पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं। 3 करोड़ लोगों की जिनमें से 2 करोड़ एन.आर.आई. हैं। वह चाहे बाहर हो या जहां हो आवाज लोगों की उठनी है। वृतांत लोगों ने बनाना है।  उन्होंने कहा कि पंजाब में लोक राज स्थापित नहीं हुआ। 4-5 मिनिस्टरों का राज रहा जिन्होंने गुरुओं के फलसफे को बदल दिया। घर भरने के सिवाय कुछ नहीं किया। पंजाब को खोखला कर दिया है। राजनीति नीति की होती है। इन्होंने झूठ बेचकर पैसे कमाए हैं। उन्होने कहा कि पहले देश का लोकतंत्र तो बचा लो।  सिद्धू ने कहा कि हाईकमान का फैसला सर्वोच्च है। आहुदे लेने के लिए हाईकमान की मान लेते हैं। पर जब देश हित की बात आती है तो हाईकमान विरोध करते हैं।
नवजोत सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव को वह पूरा सहयोग करेंगे। नए बने कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव अमृतसर पहुंचे। राजा वड़िंग ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। सिद्धू पहले ही श्री दरबार साहिब पहुंचे हुए थे।  बता दें कि कल 9 जनवरी को कांग्रेस इंचार्ज देवेन्द्र यादव तमाम आगुओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं नवजोत सिद्धू कल होशियारपुर में रैली करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button