DehradunUttarakhand
अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

- नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
- 30 अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से किया ध्वस्त
हरिद्वार। अभियान के नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए 30 अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया। इस दौरान 20 ठेली को कब्जे में लेकर नष्ट किया गया। अचानक चले इस अभियान से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने अलकनंदा, बिरला व विष्णु घाट के अलावा हाथी पुल व सुभाष पुल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर किए गए 30 अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया। टीम ने 20 ठेली को कब्जे में लेकर उन्हें नष्ट किया। अभियान के दौरान 200 से अधिक प्लास्टिक कैन को भी विभाग ने कब्जे में लिया। अचानक चले इस अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों की मानें तो आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान टीम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई रक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, आदित्य तेश्वर आदि मौजूद रहे।



