DehradunUttarakhand

दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य जूनियर U 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026

देहरादून । दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स ट्रैक पर आज समापन हुआ।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई तथा विशिष्ट अतिथि ओलंपियन मनीष रावत द्वारा विजेता एथलीट्स को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों से 92 बालक में 42 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आज 18 इवेंट का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव के जे एस कलसी ने बताया कि इस प्रतियोगिता से जो एथलीट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों को पूरा करेगा वे 24 से 26 अप्रैल 2026 को तुमकुर, कर्नाटक में आयोजित होने वाली 24वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ कर सकेंगे।

उत्तराखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव के.जे.एस.कलसी, संयुक्त सचिव भारत भूषण, कोषाध्यक्ष एम सी शाह, जिला फुटबाल संघ देहरादून के सचिव मोहम्मद उस्मान, मधुसूदन जोशी,  गुलशन अली, सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोकेश कुमार के नेतृत्व में आर एस राणा, मनीष भट्ट, अवतार सिंह, हेमराज सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुद्दस्सिम अली, उर्मिला राणा, अंकुश कुमार, दिव्यानी रावत, कुमारी दिया बिष्ट, अखिलेश कोठारी, अफजाल बेग, आदित्य कुमार, अंकित भारती ने निर्णायकों की भूमिका निभाई, तथा दोनों दिन में 36 इवेंट को निर्विवाद संपन्न किया।
मंच का संचालन विजय रावत द्वारा बखूबी किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एथलीटों के नाम निम्नलिखित हैं :-

बालक वर्ग अंडर 20 :-
100 मी – देहरादून के आहिल अली। 400 मी – उधम सिंह नगर के प्रियांशु पाल। 1500 मी – उधम सिंह नगर के हर्ष सागर। 5000 मी – अल्मोड़ा के मुकेश चिनियाल। 110 मी हर्डल – स्पोर्ट्स कॉलेज के तरुण आर्य। ऊंची कूद – चंपावत के अमित रेनवाल। त्रिकूद – हरिद्वार के यश तोमर। डिस्कस थ्रो – हरिद्वार के देव चौधरी। भाला फेंक – स्पोर्ट्स कॉलेज के उत्सव त्यागी।
बालिका वर्ग अंडर 20:-
100 मी – देहरादून की दीपांशु तोमर। 400 मी – देहरादून की तनीषा भट्ट। 1500 मी – हरिद्वार की मनीषा। 5000 मी – चंपावत की सोनी। ऊंची कूद – उधम सिंह नगर की दिव्या। त्रिकूद – उधम सिंह नगर की निकिता सैनी। डिस्कस थ्रो – देहरादून की आरुषि। भाला फेंक – उधम सिंह नगर की खुशी। हेप्टाथलन – उधम सिंह नगर की जसकिरण कौर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button